Skip to content

ब्रुनेई में 'संभावना' तलाशते, मुरलीधरन, प्रवासी भारतीयों से भी मिले

विदेश राज्य मंत्री ने बेलैट जिले का दौरा किया जहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और ब्रुनेई की अर्थव्यवस्था तथा ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। बेलैट अपने तेल और गैस उद्योग के लिए जाना जाता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए भारत के विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन। Image : twitter@V.Muraleedharan

भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ब्रुनेई की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया। मुरलीधरन ने भारतीय समुदाय की ओर से पेश सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सेदारी की और दोनों देशों के बीच मधुर संबंधों पर जोर दिया।

वी मुरलीधरन Image : twitter@V.Muraleedharan

विदेश राज्य मंत्री ने बेलैट जिले का दौरा किया, जहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और ब्रुनेई की अर्थव्यवस्था तथा ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। बेलैट अपने तेल और गैस उद्योग के लिए जाना जाता है। मुरलीधरन ने अपनी पहली ब्रुनेई यात्रा पर हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय समुदाय के व्यापक हितों तथा व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 14 हजार से अधिक भारतीयों ने ब्रुनेई को अपना घर बना लिया है। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रुनेई के भारतीय संगठन सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। मुरलीधरन की ब्रुनेई यात्रा (30 मई से 2 जून) उनके आधिकारिक दौरे का हिस्सा है। इसमें उनकी मलेशिया यात्रा भी शामिल है। मलेशिया पहुंचने पर राज्य मंत्री की मलेशिया के उप विदेश मंत्री दातुक मोहम्मद बिन आलमीन के साथ एक निजी बैठक होगी। इसके अतिरिक्त वह मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री वी शिवकुमार से भी मुलाकात करेंगे।

ब्रुनेई में भारतीय समुदाय के बच्चों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम। Image : twitter@V.Muraleedharan

मुरलीधरन मलेशिया में पहली बार पहुंचने वाले भारतीय मूल के व्यक्तियों के दिवस (PIOD) में भाग लेंगे। इसे अप्रवासी दिवस के रूप में जाना जाता है। वह 2 जून से 4 जून, 2023 तक होने वाले PIO इंटरनेशनल फेस्टिवल का भी शुभारंभ करेंगे। प्रवासी भारतीय उत्सव के दौरान राज्य मंत्री भारतीय समुदाय और डायस्पोरा को संबोधित करेंगे।

ब्रुनेई और मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात दोनों देशों के संबंधों को मजबूती प्रदान करेगी। राज्यमंत्री की यात्रा का एक उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करना और आर्थिक सहयोग को मजबूती और गति प्रदान करना भी है।

#VMuraleedharan #PravasiyaBharatiyaUtsav #BelaitdistrictBrunei #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad

Comments

Latest