Skip to content

जाने-माने भारतवंशी अजय भुटोरिया को सर्वोच्च जैन समुदायिक पुरस्कार

अमेरिका के कैलीफोर्निया में रहने वाले भूटोरिया एक प्रमुख सामुदायिक नेता, एएएनएचपीआई आयोग के लिए राष्ट्रपति बाइडेन के सलाहकार, लेखक एवं उद्यमी हैं। यह सम्मान उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जा रहा है।

अजय भुटोरिया पीएम मोदी के साथ। फोटो साभार फेसबुक

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने आचार्य महाशरमन जी के आशीर्वाद से भारतीय अमेरिकी अजय भुटोरिया को प्रतिष्ठित आचार्य महा प्रज्ञा प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार इसी महीने मुंबई में उन्हें प्रदान किया जाएगा।

अजय भुटोरिया (बीच में) राष्ट्रपति बाइडेन के साथ। फोटो साभार फेसबुक

अमेरिका के कैलीफोर्निया में रहने वाले भूटोरिया एक प्रमुख सामुदायिक नेता, एएएनएचपीआई आयोग के लिए राष्ट्रपति बाइडेन के सलाहकार, लेखक एवं उद्यमी हैं। यह सम्मान उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जा रहा है।

यह सम्मान अमेरिका-भारत के बीच संबंधों के विस्तार, जैन धर्म के सिद्धांतों को बढ़ावा देने, अमेरिका में आव्रजन सुधार नीति में बदलाव की वकालत करने और सभी के लिए शांति, सद्भाव एवं आर्थिक, सामाजिक व स्वास्थ्य न्याय को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक मंच पर भूटोरिया के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देता है।

अजय भुटोरिया ने अमेरिका-भारत संबंधों को फिर से परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल ही में उनके प्रयासों से एच1बी वीजा स्टैम्पिंग के नियमों में बदलाव किया गया है, जिससे बहुत से भारतवंशी नागरिकों को मदद मिली है।

एशियन अमेरिकन नेटिव हवाईयन पैसिफिक आइलैंडर कमीशन के लिए राष्ट्रपति बाइडन के सलाहकार के रूप में अजय भुटोरिया ने परिवर्तनकारी नीतियों को आकार दिया है। अजय भुटोरिया वर्तमान में डेमोक्रेटिक पार्टी के वित्तीय मामलों के उपाध्यक्ष हैं। भुटोरिया की सिफारिशें जो अब व्हाइट हाउस, यूएससीआईएस, विदेश विभाग और एचएचएस के फैसलों में नजर आती हैं, वैश्विक मंच पर बदलाव लाने की उनकी क्षमता को रेखांकित करती हैं।

अजय भुटोरिया का आध्यात्मिक क्षेत्र में भी प्रभाव है। वह जैन धर्म और इसके गहन मूल्यों को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं। उनके प्रयासों का ही परिणाम माना जाता है कि राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति ने महावीर जयंती पर ट्वीट किया। व्हाइट हाउस में महावीर जयंती समारोह का आयोजन भी किया गया था।

Comments

Latest