Skip to content

ट्रेवर नोआ का इंडिया टूर खत्म, यात्रा की यादों के साथ फिर आने का वादा

तकनीकी परेशानियों के कारण नोआ को बेंगलुरु में अपना शो रद्द करना पड़ा था। घर वापसी के बाद उन्होंने भारत की सिलिकॉन वैसी कहे जाने वाले बेंगलुरु शहर से यह कहते हुए वापसी का वादा किया कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

नोआ ने साझा कीं भारत यात्रा की यादें। Image : twitter@Trevor Noah

दक्षिण अफ्रीका के जाने-माने कॉमेडियन, लेखक और टीवी होस्ट ट्रेवर नोआ ने अपने बहुचर्चित बेंगलुरु कार्यक्रम के बाद अपना भारत दौरा समाप्त कर दिया है। हालांकि दिल्ली और मुम्बई में शो के बाद बेंगलुरु का शो रद्द हो गया था। कॉमेडिन ने X पर अपने इस टूर के लिए धन्यवाद के साथ कई तस्वीरें भी साझा की हैं।

मुम्बई में शो के दौरान नोआ। Image : twitter@Trevor Noah

दरअसल, तकनीकी परेशानियों के कारण नोआ को बेंगलुरु में अपना शो रद्द करना पड़ा था। घर वापसी के बाद उन्होंने भारत की सिलिकॉन वैसी कहे जाने वाले बेंगलुरु शहर से यह कहते हुए वापसी का वादा किया कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

ट्रेवर नोआ ने X पर लिखा- भारत आकर पहली बार प्रदर्शन करना एक शानदार अनुभव रहा। अपने समृद्ध इतिहास, स्वादिष्ट व्यंजनों और शानदार बातों को मेरे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद। दिल्ली और मुम्बई में मेरे शो में शामिल होने वाले हरेक व्यक्ति का आभार क्योंकि आपने ही मेरी यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया है। और हां... बेंगलुरु की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। अगली बार जब मैं आऊंगा तो सर्वश्रेष्ठ शो करूंगा यह बादा है।

गत 27 सितंबर का शो रद्द करते हुए नोआ ने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि बेंगलुरू जैसे शानदार शहर में शो करना चाह रहा था लेकिन तकनीकी खामियों के कारण दोनों शो रद्द करने पड़े। बेंगलुरु में निर्धारित दोनों शो 27 और 28 सितंबर को मैनफो कन्वेंशन सेंटर में होने वाले थे।

हालांकि नोआ ने इस बात का जिक्र तो नहीं किया कि बेंगलुरू में उनका शो किन तकनीकी कारणों से रद्द हुआ लेकिन माफी के साथ उन्होंने यह भी लिखा कि हमारी कोशिश है कि टिकट खरीदकर आए हरेक शख्स को उसका पैसा वापस मिल जाए।

Comments

Latest