Skip to content

भारत के 360 धनवानों में से 96 NRI ...और ये है सबसे अमीर परिवार

वर्ष 2023 के लिए '360 वन वेल्थ हुरुन इंडियन रिच लिस्ट' की एक अहम बात यह है कि अंबानी समूह के मुकेश अंबानी एक बार से भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है।

भारत की सबसे अमीर हस्ती हैं मुकेश अंबानी। Image :X@HurunReportInd

भारत के 360 अमीर लोगों में से 96 धनवान प्रवासी हैं। धनपति लोगों की इस सूची की खास बात यह है कि 96 प्रवासी भारतीयों में से 84 प्रतिशत ने अपने दम पर औद्योगिक साम्राज्य खड़ा किया है, जो उनकी कारोबारी लगन और कामयाबी का गवाह है। ये तमाम जानकारियां आपको भी '360 वन वेल्थ हुरुन इंडियन रिच लिस्ट' में मिल जाएंगी।

सबसे अमीर अनिवासी भारतीय हिंदूजा समूह के गोपीचंद हिंदूजा और उनक परिवार है। Image : X@HurunReportInd

जहां तक सबसे अमीर अनिवासी भारतीय की बात है तो हारुन की इस बार की सूची में हिंदूजा समूह के गोपीचंद हिंदूजा और उनक परिवार का नाम है। हिंदूजा परिवार की कुल संपत्ति 1,76,500 करोड़ रुपये है। क्लाउड सुरक्षा कंपनी स्केलर के सीईओ जय चौधरी को 72,100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ अमेरिका में रहने वाले सबसे धनी एनआरआई का रुतबा हासिल हुआ है।

भारत का सबसे अमीर शख्स...
वर्ष 2023 के लिए '360 वन वेल्थ हुरुन इंडियन रिच लिस्ट' की एक अहम बात यह है कि अंबानी समूह के मुकेश अंबानी एक बार से भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि अंबानी की संपत्ति में 2 फीसदी की मामूली वृद्धि देखी गई है। इससे अंबानी की कुल संपत्ति 8.08 लाख करोड़ रुपये हो गई है। मगर अडानी की संपत्ति में भारी कमी आई है जिसके चलते मुकेश अंबानी से वह पिछड़ गये। अडानी की संपत्ति में 57 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस तरह संपत्ति के रूप में उनके पास 4.74 लाख करोड़ हैं।

हुरुन लिस्ट के अनुसार भारत में पिछले साल हर तीन हफ्ते में दो नए अरबपति जुड़े। इस तरह अब भारत में 259 अरबपति हो गए हैं। आंकड़ों की परिभाषा में यह 12 साल में 4.4 गुना वृद्धि है।
असमानताओं को लेकर होने वाली तमाम बातों के बीच सूची से साफ हो जाता है कि पिछले साल के 24 की तुलना में इस साल 51 व्यक्तियों की संपत्ति दोगुनी हो गई।

भारत में अमीरों के मामले में मुम्बई टॉप पर है। यहां 328 धनवान रहते हैं। इसके बाद दिल्ली में 199 और बेंगलुरु में 100 अमीरों का वास है। पहली बार तिरुपुर सबसे अधिक संख्या में अमीरों को प्रवेश देने वाले शीर्ष 20 शहरों में शामिल हुआ है।

Comments

Latest