Skip to content

मुकेश अंबानी ने 45वीं एजीएम में बताया कि कब जियो भारत में 5जी सर्विस शुरू करने वाला है

45वीं एजीएम में मुकेश अंबानी ने भविष्य की कई बड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लोगों को इस बात का जवाब भी मिल गया कि भारत में कब तक रिलायंस की कंपनी जियो 5जी इंटरनेट की शुरुआत कर रही है। मुख्य बिंदु

दुनिया के धनकुबेरों में शुमार मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 45वीं वार्षिक आम सभा (AGM) भारतीय समयानुसार सोमवार को संपन्न हुई। इसमें बोलते हुए मुकेश अंबानी ने भविष्य की कई बड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लोगों को इस बात का जवाब भी मिल गया कि भारत में कब तक रिलायंस की कंपनी जियो 5जी इंटरनेट की शुरुआत कर रही है।

जियो के 5जी सर्विस का ये है रोडमैप
AGM में मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी दुनिया का सबसे बड़ा 5जी नेटवर्क होगा। शुरुआत में 5 शहरों में 5जी सेवा दी जाएगी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में दीवाली तक 5जी सेवा शुरू होगी। इसके बाद दिसंबर 2023 तक पूरे देश में 5जी सर्विस पहुंचा दी जाएगी। जियो 5जी हाईस्पीड जियो एयर फाइबर का ऑफर देगा।  मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो के 5जी स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है। जियो 5जी का कवरेज शानदार होगा साथ ही ये 5जी सेवा देने में सबसे अफोर्डेबल होगा। उन्होंने बताया कि जियो 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश 5जी के लिए करने जा रहा है।
रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने ऐलान किया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जियो एक्सपीरिएंस सेंटर खुलेगा। सस्ते 5जी स्मार्टफोन पर गूगल के साथ काम जारी है। 5जी आने के बाद इसकी मदद से जियो एयर फाइबर वीडियो और गेमिंग का संपूर्ण अनुभव बदल देगा और इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।

AGM में मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी दुनिया का सबसे बड़ा 5जी नेटवर्क होगा।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest