Skip to content

क्वींस के प्रेम प्रकाश हिंदू मंदिर में भव्य उत्सव, भक्तों का सपना हुआ साकार

प्रेम प्रकाश हिंदू मंदिर क्वींस बुलेवार्ड पर एल्महर्स्ट में भारतीय समुदाय के केंद्र में स्थित है। मंदिर के उद्गाटन के लिए पांच दिन के उत्सव की संकल्पना की गई थी। उत्सव में शामिल होने के लिए भक्तगण दुबई, इंडोनेशिया, जमैका, भारत, बेलीज़, कुराकाओ के साथ ही स्पेन और दुनिया के अन्य देशों से पधारे थे।

उद्घाटन के बाद उत्साहित भक्तगण। Image : NIA

क्वींस, न्यूयॉर्क सिटी में  प्रेम प्रकाश हिंदू मंदिर की शुरुआत बड़ी धूमधाम के साथ हुई। उद्घाटन समारोह कई दिन चला। समारोह की शुरुआत 26 सितंबर को हुई और आस्था का उत्सव 30 सितंबर को सम्पन्न हुआ। इस तरह  प्रेम प्रकाश हिंदू मंदिर के अनुयायियों का एक बड़ा सपना साकार हुआ। वही सपना जिसे स्व. सतगुरु हरिदासराम जी महाराज ने डॉ. अशोक चैनानी और कमल चैनानी के साथ देखा था।

पारंपरिक विधि-विधान से किया गया मंदिर का उद्धाटन। Image : NIA

प्रेम प्रकाश हिंदू मंदिर क्वींस बुलेवार्ड पर एल्महर्स्ट में भारतीय समुदाय के केंद्र में स्थित है। मंदिर के उद्गाटन के लिए पांच दिन के उत्सव की संकल्पना की गई थी। उत्सव की शोभा स्तगुरु भगत प्रकाशजी महाराज ने बढ़ाई। 28 सितंबर के शुभ दिन सभी देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सारे अनुष्ठान सतगुरु भगत प्रकाशजी महाराज की देखरेख में संपन्न हुए।

पांच दिन तक चलने वाले उत्सव में सैकड़ों लोगों ने हिस्सेदारी की। बल्कि, अंतिम दिन तो भक्तों की संख्या 500 को पार कर गई। प्रेम प्रकाश हिंदू मंदिर भारत में जयपुर, राजस्थान के प्रेम प्रकाश
ट्रस्ट का एक हिस्सा है। उत्सव के आयोजकों ने कहा कि यह समारोह साध्वियों की साहयता के बगैर संभव नहीं था। सभी सेवाधारियों पर ईश्वर की कृपा है।

प्रेम प्रकाश हिंदू मंदिर के उत्सव में शामिल होने के लिए भक्तगण दुबई, इंडोनेशिया, जमैका, भारत, बेलीज़, कुराकाओ के साथ ही स्पेन और दुनिया के अन्य देशों से पधारे थे। कैलाश कुमार और उनकी पत्नी मीनू दुबई से आये तो गोप और अनीता इंडोनेशिया से यहां आए थे। भारत से इस कार्यक्रम में गोरधनदास, अशोक और गुरुमुखदास ने शिरकत की और कराकाओ से जगदीश व चांदनी समारोह में पहुंचे थे।

Comments

Latest