Skip to content

हिट एंड रन में हुई थी छात्र देवेश की मौत, न्याय के लिए जंग लड़ रहा परिवार

हादसे के समय कार में डेनियल के साथ 10 लोग मौजूद थे। इस हादसे के बाद ही सम्तानी का परिवार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है और डेनियल को जेल भेजने की मांग कर रहा है। लेकिन न्याय के नाम पर अब तक दोषी को पांच साल प्रोबेशन और छह महीने की सामुदायिक सेवा की सजा ही सुनाई गई है।

भारतीय मूल के देवेश सम्तानी को पिछले साल अमेरिका के हैंप्टंस में एक कार ने टक्कर मार दी थी। 18 वर्षीय सम्तानी का परिवार हांगकांग में रहता है और वह खुद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में इकनॉमिक्स की पढ़ाई शुरू करने वाले थे लेकिन इस हादसे की वजह से ऐसा हो नही पाया।

सम्तानी के माता-पिता अब बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें और उनके बेटे को न्याय मिल जाए।

पिछले वर्ष 10 अगस्त की रात को सम्तानी अपने कजिन कबीर कुरानी के साथ एक पार्टी से निकले थे और उबर बुक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। सम्तानी को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest