Skip to content

ट्रांजिट वीजा को लेकर हो रही समस्या, 50 यात्रियों को लंदन में रोक दिया गया

शेंगेन वीजा इंफो सेंटर के अनुसार ट्रांजिट शेंगेन वीजा एक व्यक्ति को अपने परिवहन के साधनों को बदलने के लिए शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देता है। ट्रांजिट शेंगेन वीजा दो प्रकार के होते हैं इनमें नाविकों के लिए ट्रांजिट शेंगेन वीजा और दूसरा एयरपोर्ट ट्रांजिट शेंगेन वीजा होता है।

हीथ्रो हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर यात्रियों को ट्रांजिट वीजा के बारे में पता चलने पर लंबी कतार। [फोटो: यश]

यूरोप यूनियन (ईयू) द्वारा लागू किए गए नए नियम के चलते बीते दिनों आवश्यक ट्रांजिट वीजा न होने की वजह से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर लगभग 50 यात्रियों को प्लेन में चढ़ने से पहले ही रोक दिया गया।

एक एयरलाइन अधिकारी के अनुसार यूरोपीय संघ ने ब्रिटेन को दंडित करने का फैसला किया है। यूरो​पीय संघ ने गैर-यूरोपीय संघ के नागरिकों को यूके जाने के लिए ट्रांजिट शेंगेन वीजा को अनिवार्य कर दिया है। इंग्लैंड के लॉफबोरो विश्वविद्यालय के छात्र यश शर्मा 4 अप्रैल को लंदन से भारत के लिए अपनी लुफ्थांसा उड़ान में सवार नहीं हो पाए।

इंग्लैंड के लॉफबोरो विश्वविद्यालय के छात्र यश शर्मा।

उन्होंने 3 अप्रैल रात को हीथ्रो एयरपोर्ट जाने के लिए तीन घंटे की ट्रेन यात्रा की ताकि वह सोमवार की सुबह अपनी निर्धारित उड़ान को हासिल कर सकें। उन्होंने एक फोन कॉल से इंडियन स्टार को बताया कि उड़ानों की बुकिंग से पहले या बाद में भी इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी। मैंने तारीख से दो महीने पहले अपनी फ्लाइट बुक की फिर भी मुझे अपने ट्रांजिट वीजा के बारे में कोई ईमेल नहीं मिला। अगर मुझे पहले से पता होता तो मैं आसानी से ट्रांजिट वीजा के लिए आवेदन कर देता क्योंकि मेरे पास अपने आवेदन के लिए पर्याप्त समय था।

शर्मा के अनुसार, लगभग 50-100 यात्रियों को घर वापस भेज दिया गया। [फोटो: यश शर्मा]

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उनसे कहा कि अब कुछ नहीं किया जा सकता क्योंकि आपके पास ट्रांजिट वीजा नहीं है। बता दें कि ऐसा सिर्फ यश शर्मा के साथ ही नहीं हुआ है। जो भारतीय यूके आने या जाने के लिए यूरोपीय संघ के वाहक कंपनी जैसे लुफ्थांसा, एयर फ्रांस और केएलएम के माध्यम से फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख, ज्यूरिख, पेरिस और एम्स्टर्डम में इनके हब के माध्यम से पारगमन तभी कर पा रहे हैं जब उनके पास ट्रांजिट/नियमित शेंगेन वीजा है। वरना भारतीयों को बोर्डिंग से वंचित किया जा रहा है।

शेंगेन वीजा इंफो सेंटर के अनुसार ट्रांजिट शेंगेन वीजा एक व्यक्ति को अपने परिवहन के साधनों को बदलने के लिए शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देता है। ट्रांजिट शेंगेन वीजा दो प्रकार के होते हैं इनमें नाविकों के लिए ट्रांजिट शेंगेन वीजा और दूसरा एयरपोर्ट ट्रांजिट शेंगेन वीजा होता है। यूरोपीय संघ के प्रत्येक देश में पासपोर्ट धारकों की अपनी सूची है जिन्हें ट्रांजिट वीजा के लिए आवेदन करना आवश्यक है। भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए चेक गणराज्य, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन बोर्डिंग से पहले ट्रांजिट वीजा मांगते हैं।

Comments

Latest