Skip to content

टोरंटो यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगे कुल्ली के अलंकृत, मिली फुल स्कॉलरशिप

यह छात्रवृत्ति कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लेस्टर बी पियर्सन के नाम पर 2017 में शुरू की गई थी।

हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिला मुख्यालय के छात्र अलंकृत वर्मा कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगे। उन्हें लेस्टर बी पियर्सन स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। चार साल तक टोरंटो विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा पूरी करेंगे। स्कॉलरशिप के लिए दुनिया भर के 37 मेधावी विद्यार्थी चुने गए हैं। कंप्यूटर साइंस में अलंकृत के अलावा अमेरिका की एक छात्रा का चयन किया गया है।

कनाडा के सबसे बड़े टोरंटो विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तावित लेस्टर बी पियर्सन स्कॉलरशिप के लिए अलंकृत का चयन होने से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। यह स्कॉलरशिप कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लेस्टर बी पियर्सन के नाम पर 2017 में शुरू की गई थी। इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित स्टूडेंट को पढ़ाई के दौरान कोई फीस नहीं भरनी पड़ेगी।

2022 में यह छात्रवृत्ति विभिन्न संकायों में दुनिया भर के 37 विद्यार्थियों को दी गई है। अलंकृत वर्मा दुनिया भर के दो विद्यार्थियों में से एक हैं, जिन्हें टोरंटो विश्वविद्यालय ने कंप्यूटर विज्ञान विभाग में इस छात्रवृत्ति के लिए चुना है। अलंकृत के पिता विवेक वर्मा और माता शालिनी ने कहा कि उनके बेटे की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के अलावा दुनिया भर की 11 अन्य अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में भी हुआ था।

उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए टोरंटो विश्वविद्यालय को चुना है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई कुल्लू के ओएलएस और सत्य मोहन स्कूल में हुई है। अलंकृत की इस उपलब्धि पर बहन केशिका, दादी सुलोचना और दादा किशोरी लाल वर्मा, नानी राज उप्पल और नाना देवेंद्र उप्पल सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई है।

Comments

Latest