Skip to content

जाकिर हुसैन 10 मार्च को करेंगे 30वें ‘मास्टर्स ऑफ पर्क्यूशन’ का आगाज

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन 10 मार्च को अपने ‘मास्टर्स ऑफ पर्क्यूशन’ टूर के 30वें वर्ष का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसमें दुनिया भर के तबला सहित अन्य ताल वाद्यों के उस्ताद हिस्सा ले रहे हैं।

साभार सोशल मीडिया

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन 10 मार्च को अपने मास्टर्स ऑफ पर्क्यूशन टूर के 30वें वर्ष का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसमें दुनिया भर के तबला सहित अन्य ताल वाद्यों के उस्ताद हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका और कनाडा में 13 स्थानों पर संगीत कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 8 अप्रैल को ओंटारियो में इस टूर का समापन होगा।

साभार सोशल मीडिया

न्यू इंडिया अब्रॉड को अपने एक साक्षात्कार में हुसैन ने बताया कि उनमें अब भी सीखने की ललक है। भारत में एक म्युजिकल टूर के बाद सैन फ्रांसिस्को अपने घर लौटने के बाद उन्होंने यह बात कही। उनके बैंड शक्ति ने भारत के बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और नई दिल्ली में कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी 50वीं सालगिरह मनाया। प्रसिद्ध संगीतकार हर साल अपने दिवंगत पिता और प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अल्लारक्खा को श्रद्धांजलि देने अपना जन्म-स्थान मुंबई (भारत) जाते हैं। वर्ष 2000 में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी।

हुसैन हर बार मास्टर्स ऑफ पर्क्यूशन टूर में नए-नए उस्तादों को शामिल करते हैं। उनका कहना है कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले उस्तादों से उन्हें सीखने का मौका मिलता है। साथ ही वह अपनी कला तरोताजा रखने और अपने को अपडेट रखने के लिहाज से इसे वह बेहतर मानते हैं।

अपने कार्यक्रम 'शक्ति' में उस्ताद जाकिर हुसैन और संगीत की अन्य हस्तियां (साभार सोशल मीडिया)

महान संगीतकार जाकिर हुसैन ने कहा मुझे ग्रैमी या क्योटो पुरस्कार या पद्म विभूषण या कुछ भी मिला है, इसका मतलब यह नहीं कि मेरा सीखना पूरा हो गया। सीखना हमेशा जारी रहना चाहिए। हुसैन को 2023 में पद्म विभूषण और 2002 में पद्म भूषण मिला। वह 2022 में जापान के सर्वोच्च सम्मान क्योटो पुरस्कार विजेता रहे। 2009 में हुसैन को ग्रेटफुल डेड ड्रमर मिकी हार्ट के साथ सहयोग के लिए ग्रैमी मिला।

वर्ष 2023 मास्टर्स ऑफ पर्क्यूशन टूर में कोलंबिया के बोगोटा के टुपैक मेंटिला भी शामिल हैं जिन्होंने प्रसिद्ध जैज संगीतकारों बॉबी मैकफेरिन, एस्पेरांजा स्पाल्डिंग, डेनिलो पेरेज और जूलियन लेज के साथ काम किया है। थे। इस बार एक महिला संगीतकार मेलिसा हाई जेम्बे भी हैं, जो एक पश्चिम अफ्रीकी ड्रम बजाएंगी। सारंगी पर प्रसिद्ध सारंगी वादक और गायक पद्म भूषण उस्ताद सुल्तान खान के पुत्र साबिर सुल्तान खान रहेंगे। ढोलक पर नवीन शर्मा हैं, जिन्होंने हुसैन के पिता उस्ताद अल्ला रक्खा से तालिम ली और अपने पिता श्याम रघुराम शर्मा के साथ संगत करते थे।

कार्यक्रम का विवरणः

21 मार्च : अर्लीन श्निट्जर कॉन्सर्ट हॉल, पोर्टलैंड, ओआर

23 मार्च : स्कॉट्सडेल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स, स्कॉट्सडेल, एजेड

31 मार्च : प्रदर्शन कला के लिए सोंधिम सेंटर, फेयरफ़ील्ड, आईए

1 अप्रैल : यार्डली हॉल, मिडवेस्ट ट्रस्ट सेंटर, ओवरलैंड पार्क, केएस

अप्रैल 4 : मैकी ऑडिटोरियम, कोलोराडो विश्वविद्यालय, बोल्डर, सीओ

अप्रैल 7 : सिंफनी सेंटर, शिकागो, आईएल

8 अप्रैल : मैसी हॉल, टोरंटो, ओएन

Comments

Latest