रविवार का दिन था। केबल कार में सवारी के लिए लंबी कतारें लगी हुई थीं। ये सब विश्व के सबसे बड़े पक्षी शिल्प को देखने के लिए जटायु अर्थ सेंटर जाने को बेताब थे। मैं भी केरल में चाड्यामंगलम की राह पर था जहां वह विशालकाय शिल्प है। उस पक्षी का ऊंचा सा सिर, पंजे और चोंच मीलों दूर से दिखाई देते हैं।
यह शिल्प 15 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसे बनाने की शुरुआत 2018 में की गई थी। शिल्प के क्यूरेटर राजीव अचल हैं। यह केरल राज्य के पर्यटन के बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल (बीओटी मॉडल) के अंतर्गत आता है। यह 65 एकड़ में चार पहाड़ियों पर फैला हुआ है। इसकी ऊंचाई 350 मीटर से अधिक है।