Skip to content

समाजसेवी प्रेम भंडारी सर्वसम्मति से RANA संस्था के अध्यक्ष चुने गए

RANA कार्यकारी चुनाव समिति ने बताया कि प्रेम भंडारी अमेरिका स्थित राजस्थान के प्रवासियों की संस्था राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) के अध्यक्ष चुने गए हैं। भंडारी ने कोरोना काल के दौरान अमेरिका में रहने वाले सभी समुदाय के लोगों की मदद के लिए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। इ

जोधपुर के जाए जन्मे प्रेम भंडारी अमेरिका स्थित संस्था RANA के अध्यक्ष चुने गए हैं। फाइल फोटो : @IndiainNewYork

जोधपुर के जाए जन्मे प्रेम भंडारी अमेरिका स्थित राजस्थान के प्रवासियों की संस्था राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) के अध्यक्ष चुने गए हैं। भंडारी वर्तमान में जयपुर फुट यूएस और एवरी इंडियन ओवरसीज रेडियो के चेयरमैन भी हैं। RANA कार्यकारी चुनाव समिति ने यह जानकारी दी। अमेरिका में प्रवासी राजस्थानियों की सबसे बड़ी संस्था 1999 में शुरु हुई थी। भंडारी की पहचान समाजसेवी के रूप में रही है।

संस्था के चेयरमैन शशि. एस. शाह, सदस्यों नरेंद्र लोढ़ा और श्याम सर्राफ ने बताया कि यह चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि हमें 4 पदों के लिए 6 नामांकन प्राप्त हुए थे। इसके बाद पिछले महीने की 30 नवंबर तक 2 नामांकन वापस ले लिए गए। जिसमें प्रेम भंडारी प्रेसिडेंड चुने गए। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट के लिए कनक गोलिया का चयन किया गया। इनके अलावा सेक्रेटरी रवि जारगड़ और कोषाध्यक्ष नीलम मोदी चुनी गईं।

बता दें कि भंडारी ने कोरोना काल के दौरान अमेरिका में रहने वाले सभी समुदाय के लोगों की मदद के लिए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई लोगों को जयपुर फुट के माध्यम से कृत्रिम अंग लगवा कर मानवीय सेवाओं का उच्च प्रतिमान स्थापित किया है। भंडारी ने रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान भी भारतीय विद्यार्थियों को सकुशल स्वदेश भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Comments

Latest