Skip to content

रिवोल्यूट ने अमेरिका में गैर-अमेरिकी नागरिकों के लिए की एक फायदे वाली घोषणा

सुपरएप Revolut ग्राहकों को उनके वित्तीय मामलों पर अधिक नियंत्रण रखने और दुनिया भर में लोगों को निर्बाध रूप से जोड़ने के लक्ष्य के साथ काम करता है। इसी लक्ष्य के मद्देनजर Revolut दुनिया का पहला वैश्विक वित्तीय सुपरऐप बना रहा है।

दुनिया भर में 3 करोड़़ से अधिक ग्राहकों वाले वैश्विक वित्तीय सुपरएप रिवोल्यूट (Revolut) ने अमेरिका में उन गैर-अमेरिकी नागरिकों को खाते उपलब्ध कराने की पेशकश की है जिनके पास सामाजिक सुरक्षा प्रशासन/व्यक्तिगत करदाता पहचान संख्या(SSN/ITIN) नहीं है।

अमेरिका में 25 लाख से अधिक लोग किसी न किसी प्रकार के वीजा पर हैं और उनके पास SSN या ITIN नहीं है। इनमें से 10 लाख छात्र हैं। इस बड़ी आबादी को आम तौर पर वित्तीय संस्थानों द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसका नतीजा यह होता है कि लागत प्रभावी वित्तीय सेवाओं तक उन लोगों की पहुंच नहीं हो पाती और उनके पास अपने वित्त के प्रबंधन के लिए विकल्प भी सीमित ही बचते हैं।

आर्थिक प्रबंधन के मामले में Revolut ने इस समाधान की पेशकश के साथ माहौल को बदलने की कोशिश की है। इसमें आसान खाता साइन अप और इसके रोजमर्रा के धन प्रबंधन उत्पादों तक पहुंच शामिल है। इस पेशकश में अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं शामिल हैं। जैसे वैश्विक डेबिट कार्ड, कम शुल्क वाली मुद्रा विनिमय और अंतर्राष्ट्रीय स्थानान्तरण तथा शीघ्र वेतन पहुंच (2 दिन तक)।

Revolut यूएस के विकास प्रमुख डैनिल ओवेच्किन ने कहा कि हमें गैर-अमेरिकी नागरिकों के इन समुदायों को अपने खाते की पेशकश करते हुए खुशी हो रही है। इस वर्ग को कई पारंपरिक बैंकों और फिनटेक द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाता है। हमें इन ग्राहकों को एक खाते के लिए साइन अप करने की क्षमता देने और गुणवत्तापूर्ण वित्तीय उत्पाद तक पहुंच की संभावना और उनकी दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हमारे रोजमर्रा के उत्पादों तक पहुंच के द्वारा उनके जीवन को आसान बनाने पर गर्व है। जैसे-जैसे हम अपने तेज, सुरक्षित और आसान वित्तीय सुपरऐप तक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं हम अमेरिका के सभी समुदायों के लिए धन प्रबंधन की परिभाषा को भी बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

सुपरएप Revolut ग्राहकों को उनके वित्तीय मामलों पर अधिक नियंत्रण रखने और दुनिया भर में लोगों को निर्बाध रूप से जोड़ने के लक्ष्य के साथ काम करता है। इसी लक्ष्य के मद्देनजर Revolut दुनिया का पहला वैश्विक वित्तीय सुपरऐप बना रहा है।

Comments

Latest