Skip to content

न्यूयॉर्क के 100 शक्तिशाली श्रमिक नेताओं में इसलिए शामिल हुईं भैरवी देसाई

बीते अक्तूबर में देसाई की यूनियन ने सिटी हॉल के बाहर 15 दिन की भूख हड़ताल की थी जिसके नतीजे श्रमिकों को राहत देने वाले रहे। भूख हड़ताल के बाद प्रशासन और टैक्टी ड्राइवर यूनियन के बीच एक समझौता हुआ था जिसमें उनके कर्जे की सीमा तय कर दी गई थी।

न्यूयॉर्क टैक्सी वर्कर्स एलायंस (NYTWA) की कार्यकारी निदेशक भैरवी देसाई को शहर और राज्य के 100 शक्तिशाली श्रमिक नेताओं की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में श्रमिक नेताओं, शहर के अधिकारियों, प्रवासियों के हक में आवाज उठाने वाले और कामगारों की लड़ाई लड़ने वालों को शामिल किया जाता है। इस सूची में वह अकेली दक्षिण एशियाई अमेरिकी हैं।

भैरवी का जन्म भारत के गुजरात राज्य में हुआ। वह अपने माता-पिता के साथ 6 साल की उम्र में ही अमेरिका आ गई थीं।

एनवाईटीडब्ल्यूए शहर के करीब 15 हजार टैक्सी चलाने वालों की एक यूनियन है। यह यूनियन आमतौर पर प्रवासी कामगारों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती है। बीते करीब दो साल में देसाई ने टैक्सी चलाने वालों की मजदूरी बढ़ाने और कर्जे पर टैक्सी लेने वालों की राहत के लिए खासा संघर्ष किया है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest