भारत के साथ व्यापार, निवेश और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के इराद से यूके में एक नई संसदीय समूह का गठन किया गया है। इस भारत (व्यापार और निवेश) ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (APPG) को ब्रिटिश भारतीय थिंक टैंक 1928 संस्थान का समर्थन हासिल है।
इसे औपचारिक रूप से पिछले हफ्ते ही पंजीकृत किया गया है। इसमें संसद के 25 सदस्य और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं। इस समूह का उद्देश्य नागरिकों की बेहतरी के लिए भारत और यूके के बीच व्यापार व निवेश को बढ़ावा देना और दोनों देशों के बीच संबंधों का नए पुल का निर्माण करना है।