अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से भारत के उद्योगपति गौतम अडानी दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ उनकी कंपनी अडानी ग्रुप की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में नीचे खिसकते जा रहे हैं। यानी उनकी निजी संपत्ति में भी कमी आ रही है। अब तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी भी उनसे आगे निकल गए हैं।

Forbes द्वारा जारी नई सूची में गौतम अडानी अब दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि मुकेश अंबानी 9वें स्थान पर हैं। वहीं ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में मंगलवार को गौतम अडानी 7वें स्थान पर पहुंच गए थे जबकि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से पहले वह चौथे स्थान पर थे। दरअसल अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के बाद से अडानी ग्रुप अग्निपरीक्षा से गुजर रहा है।