Skip to content

भारत में बसा है एक मिनी अफ्रीका, जिसका पीएम मोदी से है खास नाता

जंबूर गांव में रहने वाले लोगों की जड़ें अफ्रीका में हैं। जब गुजरात में जूनागढ़ का किला बनाया जा रहा था, तब इनके पूर्वजों को अफ्रीका से जूनागढ़ के नवाब द्वारा यहां लाया गया था। समय गुजरने के साथ कुछ लोग यहीं बस गए। धीरे

जंबूर गांव के लोग मूल रूप से अफ्रीका के हैं। फोटो साभार सोशल मीडिया

भारत अजूबों का देश है। यहां पर विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग निवास करते हैं। क्या आप जानते हैं कि भारत में एक मिनी अफ्रीका भी है? चौंकिए मत, आज इसी के बारे में बताते हैं। भारत में गुजरात के जंबूर गांव को छोटा अफ्रीका कहा जाता है। वही गुजरात, जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है।

ये देखने में भले ही अफ्रीकी जैसे हैं, लेकिन इनकी बोलचाल गुजराती है। फोटो साभार सोशल मीडिया

जूनागढ़ जिले में स्थित जंबूर गांव के लोग मूल रूप से अफ्रीका के हैं। उनकी कद काठी रंग रूप काफी हद तक अफ्रीकियों जैसा है। लेकिन बरसों से भारत में रहने के कारण अब वह भारतीयता में रंग चुके हैं। यहां तक कि भारतीय लोकतंत्र के उत्सव यानी चुनावों में भी उनकी भागीदारी होती है।

यहां के लोग न सिर्फ वोट डालते हैं बल्कि खुद चुनाव भी लड़ते हैं। पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान जंबूर गांव में विशेष जनजातीय बूथ बनाया गया था, जहां पर लोगों ने जाकर मतदान किया था।

जंबूर गांव में रहने वाले लोगों की जड़ें अफ्रीका में हैं। जब गुजरात में जूनागढ़ का किला बनाया जा रहा था, तब इनके पूर्वजों को अफ्रीका से जूनागढ़ के नवाब द्वारा यहां लाया गया था। समय गुजरने के साथ कुछ लोग यहीं बस गए। धीरे-धीरे उन्होंने अपना गांव बना लिया।

ये लोग दक्षिण पूर्व अफ्रीका में पाई जाने वाली बंटू समुदाय से हैं। इन्हें अब सिद्धि समुदाय का दर्जा प्राप्त है। समुदाय के कई लोग आसपास के राज्यों जैसे कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश आदि में भी रहते हैं।

ये लोग देखने में भले ही अफ्रीकी जैसे हैं, लेकिन इनकी बोलचाल की भाषा गुजराती है। रहन-सहन और पहनावा भी देसी है। गुजराती संस्कृति का पालन करते हैं।

Comments

Latest