Skip to content

विश्व में कमला हैरिस, निर्मला सीतारमण से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये महिलाएं, इन्हें जानें

विश्व की 100 शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स की सूची में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तीसरे नंबर पर हैं। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 36वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में भारत की कई अग्रणी महिला उद्यमियों के भी नाम हैं।

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला देवी हैरिस, भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद को फोर्ब्स की 'दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं' में शामिल किया गया है। लेकिन दो महिलाएं कमला हैरिस से भी ताकतवर हैं।  

विश्व की 100 शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स की इस सूची में कमला हैरिस तीसरे नंबर पर हैं, निर्मला सीतारमण 36वें और शेख हसीना 42वें पायदान पर हैं। फोर्ब्स की यह 19वीं सालाना सूची है जिसे 6 दिसंबर को जारी किया गया। वर्ष 2022 की इस सूची में यूरोपियन कमीशन और यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पहले स्थान पर और यूरोपियन सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड दूसरे नंबर पर हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest