Skip to content

इन्फोसिस का कमाल, टाइम की इस लिस्ट में इकलौती भारतीय कंपनी बनी

इन्फोसिस साल 2023 की टाइम मैगजीन और ऑनलाइन डेटा प्लेटफॉर्म स्टेटिस्टा की दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की टॉप-100 सूची में जगह पाने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी बनी है।

इन्फोसिस। फोटो साभार सोशल मीडिया

भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने नया मुकाम हासिल किया है। वह साल 2023 की टाइम मैगजीन और ऑनलाइन डेटा प्लेटफॉर्म स्टेटिस्टा की दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की टॉप-100 सूची में जगह पाने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी बनी है।

इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट, ऐप्पल, गूगल की मालिकाना कंपनी अल्फाबेट और मेटा जैसी तकनीकी कंपनियां शीर्ष पर हैं। इंफोसिस को इस सूची में 64वें स्थान पर रखा गया है।

टाइम और स्टेटिस्टा ने विश्व आर्थिक व्यवस्था के मद्देनजर नई सांख्यिकीय रैंकिंग में दुनिया को बदलने वाली कुल 750 कंपनियों की सूची बनाई है। इसमें इंफोसिस के अलावा सात अन्य भारतीय कंपनियों के नाम हैं।

कंपनियों की रैंकिंग राजस्व वृद्धि, कर्मचारी संतुष्टि सर्वेक्षण, कठोर पर्यावरण, सामाजिक व कॉर्पोरेट प्रशासन डेटा के आधार पर दी गई है। रैंकिंग बताती है कि तेजी से बढ़ती तकनीकी और व्यावसायिक सेवा कंपनियां उन निर्माताओं और उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों को पीछे छोड़ रही रही हैं जो कभी वैश्विक अर्थव्यवस्था को चलाती थीं।

इन्फोसिस के बारे में बताएं तो इसकी स्थापना 1981 में सात इंजीनियरों द्वारा की गई थी। 2020 के राजस्व आंकड़ों के अनुसार देखें तो यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। दुनिया भर में इसके 3 लाख से अधिक कर्मचारी हैं जिनमें से अधिकांश भारत में हैं।

Comments

Latest