Skip to content

कुछ तो बात है युवा सर्जन डॉ. रघु राम में, तभी तो उन्हें मिला ब्रिटेन का ये सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

किम्स-उषालक्ष्मी सेंटर फॉर ब्रेस्ट डिजीज के निदेशक डॉ.राम को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की 2021 नए साल की सम्मान सूची में सूचीबद्ध किया गया था, जिसे 'लंदन गजट' क्राउन के आधिकारिक प्रकाशन में भी शामिल किया गया था। डॉ. राम का कहना है कि यूके और भारत के बीच एक पुल बनने को लेकर उन्हें गर्व महसूस होता है।

भारतीय मूल के स्तन कैंसर सर्जन और उषालक्ष्मी ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन के संस्थापक व सीईओ डॉ. पी रघु राम को ब्रिटिश साम्राज्य का सबसे उत्कृष्ट सम्मान दिया गया है। इसी के साथ रघु राम इस सम्मान को पाने वाले सबसे कम उम्र के सर्जन भी बन गए हैं।

पी रघुराम को यह पुरस्कार प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस ऑफ वेल्स द्वारा लंदन के पास विंडसर कैसल में एक अलंकरण समारोह में दिया गया था। डॉ. राम ने ट्विटर पर इस सम्मान को लेकर अपना आभार व्यक्त किया है। उन्हें इससे पहले मार्च 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest