Skip to content

इन कारणों से फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए नीरज शाह

मीडिया रिपोर्टों में नीरज शाह की संपत्ति में गिरावट के लिए उनकी कंपनी वायफेयर से फर्नीचर की घटती मांग को जिम्मेदार ठहराया गया है। शाह की कंपनी फर्नीचर और घरेलू सामान ऑनलाइन बेचती है। उनकी फर्म पूरे उत्तरी अमेरिका और यूरोप में काम करती है।

भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी नीरज शाह। 

अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने साल 2023 के अरबपतियों की लिस्ट लिस्ट जारी की है। चार अप्रैल को जारी इस लिस्ट से लगभग 254 लोगों को हटा दिया गया है। इनमें अमेरिका में फर्नीचर ब्रांड, वेफेयर के सीईओ और सह-संस्थापक भारतीय अमेरिकी नीरज शाह भी शामिल हैं। उनकी वर्तमान कुल संपत्ति 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 420 करोड़ रुपये) है, जो हाल के दिनों में 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर से कम है। दरअसल, गिरने वाले स्टॉक, खराब यूनिकॉर्न, और बढ़ती ब्याज दरों ने दुनिया के सबसे धनी लोगों के लिए गिरावट का साल बना दिया है। दुनिया में अरबपतियों की संख्या कम हुई है।

भारतीय मूल के नीरज शाह का जन्म 1973 में भारत में हुआ था। Image: Wayfair website

मीडिया रिपोर्टों में नीरज शाह की संपत्ति में गिरावट के लिए उनकी कंपनी वायफेयर से फर्नीचर की घटती मांग को जिम्मेदार ठहराया गया है। शाह की कंपनी फर्नीचर और घरेलू सामान ऑनलाइन बेचती है। बता दें कि कंपनी के सह-संस्थापक और चेयरमैन स्टीव कॉनिन ने कटौती के तहत 1,700 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। वेफेयर की स्थापना शाह और कोनिन ने 2002 में की थी। उनकी फर्म पूरे उत्तरी अमेरिका और यूरोप में काम करती है।

भारतीय मूल के नीरज शाह का जन्म 1973 में भारत में हुआ था। वे मैसाचुसेट्स के पिट्सफील्ड में पले-बड़े। उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। उन्होंने जिल शाह से शादी की है और उनके 2 बच्चे हैं। उन्होंने 1995 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। उन्हें 2013 में ‘अंडर 40’ की फॉर्च्यून सूची में रखा गया था। 2017 में उन्होंने फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ बोस्टन के निदेशक के रूप में काम किया था।

उधर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक 65 साल के अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के नौवें सबसे अमीर इंसान हैं। वहीं अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ग्लोबल लिस्ट में खिसक कर 24वें पायदान पर पहुंच गए हैं। अडानी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान थे और तब उनकी संपत्ति 126 अरब डॉलर थी। लेकिन अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट सामने आने के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट देखने को मिली थी। अडानी की कुल संपत्ति अब 47.2 अरब डॉलर है और वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे धनी भारतीय हैं।

सूची में जगह बनाने वाले अन्य भारतीयों में जिरोधा के निखिल कामथ और बेंगलुरु के उनके भाई नितिन कामथ शामिल हैं। दोनों की कुल संपत्ति क्रमशः 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 2.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

Comments

Latest