Skip to content

सोने के भारतीय गहनों पर फिदा हुआ अमेरिका, जेवर खरीदने में UAE को भी पीछे छोड़ा

भारत दुनिया में सोने के गहनों के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है। चीन और यूएई में दो घटनाक्रमों में भारतीय व्यापारियों के लिए अमेरिका में गहनों का बड़ा बाजार खोल दिया है। 2021 में भारतीयों ने 611 टन सोने के गहने खरीदे जबकि चीन के लोगों ने 673 टन गोल्ड जूलरी खरीदी।

साभार सोशल मीडिया

गोल्ड और सोने के गहनों को लेकर भारतीयों का प्रेम जगजाहिर है। भारत में गोल्ड जूलरी का बड़ा मार्केट है। अब अमेरिका भी भारतीय गहनों का दीवाना हो गया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में अब सबसे अधिक सोने के गहने भारत से आते हैं। इस मामले में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत दुनिया में सोने के गहनों के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है। चीन और यूएई में दो घटनाक्रमों में भारतीय व्यापारियों के लिए अमेरिका में गहनों का बड़ा बाजार खोल दिया है। यही वजह है कि भारत अब अमेरिका को सोने के आभूषण निर्यात करने के मामले में संयुक्त अरब अमीरात से आगे निकल गया है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest