Skip to content

भारत के अगले आम बजट में व्यापार बढ़ाने के क्या उपाय हों, USISPF ने भेजे सुझाव

USISPF भारत में कर कानूनों और नियामक नीतियों को समझने और समझाने का एक समर्पित मंच है। यह मंच भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनाने और निवेशकों की मदद करने के लिए अनुकूल कर वातावरण की वकालत करता है।

यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने 2023-24 साल के लिए भारत के आगामी आम बजट को लेकर अपनी सिफारिशें भेज दी हैं। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारण 1 फरवरी, 2023 को यह बजट पेश करेंगी।

USISPF भारत में कर कानूनों और नियामक नीतियों को समझने और समझाने का एक समर्पित मंच है।

USISPF भारत में कर कानूनों और नियामक नीतियों को समझने और समझाने का एक समर्पित मंच है। यह मंच भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनाने और निवेशकों की मदद करने के लिए अनुकूल कर वातावरण की वकालत करता है। इसके साथ ही निवेशकों को कर संबंधी कानूनी जटिलताओं से अवगत कराता है।

वर्ष 2023 के बजट के लिए USISPF को उद्योग जगत की सिफारिशें पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया था। फोरम ने एक स्थिर और पूर्वानुमान आधारित करों के साथ कारोबार करने वाली सहज नीतियों की वकालत की है। USISPF ने व्यापार की लागत तथा कर व शुल्क में युक्तिकरण का भी सुझाव दिया है।    

भारत का बजट 2023-24 ऐसे समय पेश किया जाएगा जब दुनिया भर की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मंदी और मुद्रास्फीति की आंच झेल रही हैं। हालांकि दुनिया के उलट भारतीय अर्थव्यवस्था अपने लचीले घरेलू विकास के बल पर उत्तर कोरोना काल में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उद्योग जगत को उम्मीद है कि आगामी बजट सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने के उपाय करेगा।

यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) अमेरिका और भारत के बीच एक मजबूत साझेदारी कायम करने के लिए प्रतिबद्ध संस्था है। यह एक समर्पित और स्वतंत्र गैर-लाभकारी संस्था है और दोनों देशों की सरकारों के लिहाज से भी कारोबारी जगत का भरोसेमंद मंच है।

Comments

Latest