Skip to content

Apple के CEO टिम कुक आ सकते हैं भारत, क्या खास है उनका मकसद?

संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि अपनी इस यात्रा के दौरान कुक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले उनकी पीएम मोदी से मुलाकात वर्ष 2016 में भारत यात्रा के दौरान हुई थी।

टिम कुक

अमेरिका की बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी Apple के सीईओ टिम कुक इस महीने भारत आ सकते हैं। वह भारत में कंपनी के स्वामित्व वाला पहला स्टोर लॉन्च करने वाले हैं।  कुक अपनी यात्रा के दौरान भारत के कुछ मंत्रियों के साथ विनिर्माण विस्तार और निर्यात जैसे रणनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा करने वाले हैं। यह जानकारी इकॉनोमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दी है।

यह है मुम्बई और देश का पहला Apple स्टोर। फोटो: Apple

संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि अपनी इस यात्रा के दौरान कुक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले उनकी पीएम मोदी से मुलाकात वर्ष 2016 में भारत यात्रा के दौरान हुई थी।

बताया जाता है कि क्यूपर्टिनो, कैलिफ़ोर्निया में Apple मुख्यालय इस समय कुक के भारत यात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगा है। मुंबई स्टोर की लॉन्च तिथि उसी के अनुसार तय की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक Apple के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिटेल एंड पीपल) डिएड्रे ओ'ब्रायन भी टिम कुक के साथ भारत यात्रा पर आ सकते हैं।

छह साल पहले जब कुक भारत आए थे तो बॉलीवुड के कुछ सितारों तथा शीर्ष एक्जीक्यूटिव्स से मिले थे। उस दौरान उन्होंने एक क्रिेकेट मैच भी देखा था और भारत में Apple के क्रियाकलापों की समीक्षा की थी।

इससे पहले बुधवार को Apple ने अपने मुंबई स्टोर की झलक पेश की। यह स्टोर शहर के लिए काली-पीली टैक्सी कला से प्रेरित है जिसे इस महीने के अंत में जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी मिली है कि इसके कुछ हफ्ते बाद कंपनी आपना दूसरा स्टोर साकेत में खोलेगी।

Apple के रिटेल पार्टनर लंबे समय से भारतीय शहरों में थर्ड-पार्टी स्टोर चला रहे हैं। इस समय Apple के 500 से ज्यादा रिटेल स्टोर हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर स्टोर अमेरिका में। अमेरिका के बाद चीन का नंबर है। कहा जा रहा है कि भारत में शुरुआत से पहले कंपनी ने अपनी रणनीतियों में हल्का सा बदलाव किया है।

Comments

Latest