Skip to content

अमेरिकियों को भा रहा है भारतीय आम, तेजी से बढ़ रही है खपत

अमेरिका के अलावा जापान को 43.08 मीट्रिक टन, न्यूजीलैंड को 110.99 मीट्रिक टन, ऑस्ट्रेलिया को 58.42 मीट्रिक टन और दक्षिण अफ्रीका को भी 4.44 मीट्रिक टन आम निर्यात किया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका एक नया गंतव्य है।

अमेरिका में भारतीय आम का स्वाद लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत का आम अमेरिकियों का भा गया है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े बता रहे हैं। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि पिछले छह महीने में भारतीय आम का कारोबार अमेरिका में 19 प्रतिशत बढ़ा है।

मंत्रालय ने बताया कि सरकार के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निरंतर प्रयासों से भारत ने चालू वित्त वर्ष (2023-24) के अकेले पांच महीनों में 47.98 मिलियन अमेरिकी डॉलर का आम निर्यात किया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 40.33 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। यानी इसमें 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

भारत ने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

मंत्रालय ने बताया कि इस वित्त वर्ष के पिछले पांच महीनों में 22,963.78 मीट्रिक टन आम का निर्यात किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सीजन के दौरान अमेरिका के कृषि विभाग USDA और APHIS के निरीक्षकों को भारत बुलाया गया था। इसके बाद उन्हें आम की पूर्व-निकासी के लिए वाशी, नासिक, बेंगलुरु और अहमदाबाद में विकिरण सुविधाओं का दौरा करवाया था। भारत ने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के अलावा जापान को 43.08 मीट्रिक टन, न्यूजीलैंड को 110.99 मीट्रिक टन, ऑस्ट्रेलिया को 58.42 मीट्रिक टन और दक्षिण अफ्रीका को भी 4.44 मीट्रिक टन आम निर्यात किया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका एक नया गंतव्य है।

इतना ही नहीं सीजन 2023 में भारत ने ईरान, मॉरीशस, चेक गणराज्य और नाइजीरिया जैसे नए गंतव्यों की खोज करके 41 देशों को भी आम का निर्यात किया है। भारतीय आमों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए संबंधित देशों के भारतीय मिशनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

Comments

Latest