Skip to content

वीजा फ्री पर्यटन करना है तो भारतीयों के लिए ये हैं 10 सबसे अच्छे देश

भारतीय के लिए बात देश से बाहर घूमने की आती है तो सबसे बड़ी समस्या जो अधिकतर जगहों पर आती है, वह है वीजा की। लेकिन बहुत से ऐसे देश भी हैं, जो भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देती हैं। इन देशों में पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होती। आइए बताते हैं, ऐसे ही 10 देशों के बारे में-

Photo by Thushal Madhushankha / Unsplash

नई-नई जगह घूमना, नए-नए लोगों से मिलना जुलना किसको अच्छा नहीं लगता होगा। लेकिन जब बात देश से बाहर घूमने की होती है तो सबसे बड़ी समस्या जो अधिकतर जगहों पर आती है, वह है वीजा मिलने की। लेकिन बहुत से ऐसे देश भी हैं, जो भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देते हैं। इन देशों में पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होती। आइए बताते हैं, ऐसे ही 10 देशों के बारे में-

palm trees on beach shore during daytime
Photo by Dinuka Lankaloka / Unsplash

श्रीलंका
श्रीलंका में आप रोमांचक सफ़ारी और खूबसूरत मौसम का मजा ले सकते हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। यहां की मिठाइयां काफी मशहूर होती है।
वीज़ा-मुक्त अवधि: 30 दिन
आकर्षण: कोलंबो, अरुगम खाड़ी और कैंडी

green island in the middle of body of water
Photo by Xavier Coiffic / Unsplash

मॉरीशस
मॉरीशस में आपको संगीत, रीति-रिवाज और भोजन का अद्भुत मिश्रण मिलेगा। यहां के समुद्र तट बेहद मनोरम है, जिसकी सुंदरता आपके दिल में बस जाएगी।
वीज़ा-मुक्त अवधि: 90-दिन
आकर्षण: ब्लैक रिवर गॉर्जेस नेशनल पार्क, सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन और चामरेल सेवन कलर्ड अर्थ जियोपार्क

plane parked beside the trees on seashore
Photo by Shifaaz shamoon / Unsplash

मालदीव
मालदीव सफेद रेत, फ़िरोज़ी रंग के महासागर और रमणीक समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्राकृतिक सुंदरता हर जगह बिखरी हुई है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से अप्रैल तक होता है।
वीज़ा-मुक्त अवधि: 30 दिन
आकर्षण: माफ़ुशी बीच

थाईलैंड
थाईलैंड को प्रकृति का स्वर्ग भी कहा जाता है जहां आप अनदेखे लैगून, अनूठे समुद्र तटों और साफ नीले पानी का आनंद ले सकते हैं। थाई व्यंजन भी पर्यटकों में काफी लोकप्रिय होते हैं।
वीज़ा-मुक्त अवधि: 30 दिन
आकर्षण: ग्रैंड पैलेस, वाट अरुण रत्चावरम और खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान

high rise building during night time
Photo by Esmonde Yong / Unsplash

मलेशिया
यह देश अपने खास व्यंजनों, ऐतिहासिक अवशेषों, सुंदर समुद्र तटों और वन्य जीवन से भरपूर है। यहां आप रोमांचक व्हाइट वाटर राफ्टिंग और सिपादान गोताखोरी का भी आनंद ले सकते हैं।
वीज़ा-मुक्त अवधि: 30 दिन
आकर्षण: पेट्रोनास ट्विन टावर्स, बट्टू गुफाएं और लेगोलैंड मलेशिया

इंडोनेशिया
इंडोनेशिया ऐसा गंतव्य है, जो सभी उम्र के लोगों को लुभाता है। यहां आप ट्रैकिंग, खरीदारी, प्रार्थना और सर्फिंग का अनुभव ले सकते हैं। इंडोनेशिया घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर तक होता है।
वीज़ा-मुक्त अवधि: 30 दिन
आकर्षण: सुमात्रा, जावा और बाली और उबुद

multicolored concrete hallway
Photo by Steven Su / Unsplash

ईरान
ईरान एक तरफ चकाचौंध और दूसरी तरफ पहाड़ों, गुफाओं, झीलों, दुर्लभ पौधोंस, जानवरों, जंगलों, समुद्र तटों से भरा सुंदर देश है। यहां हर साल चार अलग-अलग मौसम होते हैं।
वीज़ा-फ्री अवधि: 30 दिन
आकर्षण: पर्सेपोलिस, गोलेस्तान पैलेस, नक्श-ए-जहाँ स्क्वायर

white high rise buildings during daytime
Photo by Masarath Alkhaili / Unsplash

कतर
मध्य पूर्व का देश क़तर अपनी विशाल इमारतों, आकर्षक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इसे सबसे धनी देशों में से एक माना जाता है।
वीज़ा-मुक्त अवधि: 30 दिन
आकर्षण: राष्ट्रीय संग्रहालय, सूक वाकिफ़ और इस्लामी कला संग्रहालय

केन्या
केन्या में 50 से अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं, जहां जीवंत और संपन्न वन्य जीवन और समुद्री भंडार का नजारा किया जा सकता है।। केन्याई सफ़ारी का अनुभव विश्वस्तरीय है।
वीज़ा-फ्री दिन: जनवरी 2024 से शुरू होंगे
आकर्षण: ग्रेट रिफ्ट वैली, मासाई मारा रिजर्व, अंबोसेली नेशनल पार्क, नाकुरु झील, तुर्काना झील

सेशल्स
सेशेल्स अपने शांत समुद्र तटों और एकांत वातावरण के लिए मशहूर हैं। यहां आप प्रवाल भित्तियों, समुद्री कछुओं, सुंदर मछलियों, व्हेल शार्क के अलावा प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं।
वीज़ा-मुक्त अवधि: 30 दिन
आकर्षण: माहे, ला डिग्यू और प्रस्लिन

Comments

Latest