Skip to content

बड़े आकर्षक हैं ये भविष्यवादी निर्माण, ये नहीं देखे तो क्या देखा

हमारी दुनिया ऐसे आकर्षणों से भरी पड़ी है जिन्हें भविष्य को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इन्हें देखने पर आप महसूस करेंगे कि 50-100 साल आगे की सोच रखकर बनाया गया है। हैरानी में डाल देने वाले ऐसे अद्वितीय ठिकानों को जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए।

एक बेहतरीन भविष्यवादी वास्तुकला (साभार सोशल मीडिया)

हमारी दुनिया ऐसे आकर्षणों से भरी पड़ी है जिन्हें भविष्य को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इन्हें देखने पर आप महसूस करेंगे कि 50-100 साल आगे की सोच रखकर बनाया गया है। हैरानी में डाल देने वाले ऐसे अद्वितीय ठिकानों को जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए। आइए दुनिया के ऐसे कुछ बेहतरीन भविष्यवादी आकर्षणों के बारे में जानें।

भविष्य का संग्रहालय : दुनिया के सबसे भविष्यवादी आकर्षणों में से एक है दुबई का संग्रहालय। यह ऐसा इकलौता संग्रहालय है, जिसे देखने वाला कह ही नहीं सकता है कि इसे आज के हिसाब से डिजाइन किया गया है। फरवरी 2022 में जनता के लिए इसे खोला गया। 7 मंजिले इस संग्रहालय में एक भी स्तंभ नहीं है

शंघाई स्थित चीन कला संग्रहालय (साभार सोशल मीडिया)

चीन कला संग्रहालय : शंघाई स्थित यह संग्रहालय भविष्यवादी इमारतों की श्रेणी में है। यह दुनिया की कुछ बेहतरीन कलाकृतियों का घर है। यह भव्य इमारत पूरी तरह से चीन की संस्कृति को दर्शाती है। रंगीन रोशनी से जगमगाती इमारत को देखने के लिए लोग यहां रात में जाते हैं।

ताइवान स्थित ताइपे 101 टावर (साभार सोशल मीडिया)

ताइपे 101 : ताइवान में ताइपे 101 टावर है। भविष्य की इस वास्तुकला को देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यह इमारत 2004 में खोली गई थी और 2009 में दुबई में बुर्ज खलीफा के बनने तक इसे आधिकारिक रूप से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में जाना जाता था।

सियोल स्थित स्काई गार्डन (साभार सोशल मीडिया)

7017 स्काई गार्डन : दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल कई दिलचस्प आकर्षणों का घर है। लेकिन यहां का स्काई गार्डन पहले नंबर पर है। सियोलो 7017 एक पूर्व राजमार्ग ओवरपास के शीर्ष पर निर्मित एक उन्नत स्काई पार्क है। एक किलोमीटर रास्ते में करीब 24 हजार पौधों लगाए गए हैं।

वैंकूवर का साइंस वर्ल्ड (साभार सोशल मीडिया)

साइंस वर्ल्ड : दुनिया में सबसे उन्नत संरचनाओं में इसकी गिनती होती है। वैंकूवर में यह अद्भुत साइंस वर्ल्ड है जो शहर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है। जियोडेसिक गुंबद-शैली की वास्तुकला देखने वालों को हैरानी में डाल देती है।

सिंगापुर का गार्डन बाय द बे (साभार सोशल मीडिया)

गार्डन बाय द बे : यह भविष्यवादी आकर्षक स्थान सिंगापुर में है। इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दुनिया में जब तकनीकी रूप से उन्नत शहरों की बात आती है तो सिंगापुर सबसे ऊपर आता है। मानव निर्मित पेड़ रात के समय रंगीन रोशनी से जगगमा उठते हैं।

Comments

Latest