Skip to content

कुछ कहते हैं आपके सितारे : साप्ताहिक राशिफल (01 जनवरी-07 जनवरी)

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी संदीप कोचर से जानिए साप्ताहिक भविष्यफल। कोचर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रम्प की जीत की भविष्यवाणी करके ख्याति अर्जित कर चुके हैं।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी संदीर कोचर। Image : NIA

मेष
जीवन में शक्ति और आत्मसम्मान में वृद्धि का आनंद लें। इस सप्ताह मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाएं, लेकिन समय-समय पर आराम करना न भूलें। एक अहंकारी रवैया और आत्मकेंद्रित व्यवहार करीबी लोगों को आपसे अलग कर सकता है।

वृषभ
एक जोड़े के रूप में आप इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि आपका साथी आपके अस्तित्व में कितना महत्व रखता है। यह सप्ताह विशेष रूप से अच्छा लग रहा है। भाग्य भी आप पर हर्षित है। सब कुछ सरल है! यह जानने की कोशिश कीजिये कि उपलब्ध खूबसूरत पलों का लाभ कैसे उठाया जाए।

मिथुन
इस सप्ताह आप बहुत थकान से पीड़ित हैं। कुछ समय का ब्रेक लेने से आपको राहत मिल सकती है। आपकी लॉटरी तो नहीं लगने वाली लेकिन इस सप्ताह अपने वित्त को पुनर्गठित करने पर ध्यान दें। आपके बच्चे या माता-पिता आपकी परीक्षा ले सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहें। इस सप्ताह आपको खुलकर बोलने में कठिनाई हो रही है। इस हद तक कि आप सतर्क नजर आने लगें।

कर्क
इस सप्ताह आपमें उपभोक्तावादी आवेग रहेगा। लिहाजा बाद में पछताने से बेहतर है कि आप उससे बचकर रहें। जटिल परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन इनसे आपको ताकत मिलेगी। यदि आप इस सप्ताह थोड़ा सुस्त होते हैं तो एक झपकी आपको ऊर्जा का संचय करने में मदद करेगी। आपका अच्छा मूड आपको व्यस्त सामाजिक जीवन का आनंद लेने में मदद करेगा।

सिंह
इस सप्ताह आपके पास कई काम करने का मौका है। बिना कमजोर हुए विभिन्न गतिविधियों को अंजाम दें। हालांकि आपको सावधान रहना होगा। इस समय किसी नये रिश्ते की शुरुआत न करें। कुछ वित्तीय निराशाओं का डर हो सकता है। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो विशेष रूप से विवेकपूर्ण रहें। न्याय के लिए खड़े होना अच्छी बात है लेकिन व्यर्थ के पचड़े में न पड़ें।

कन्या
इस सप्ताह अपने आप को बचाएं। आप बेईमानी का शिकार हो सकते हैं। सावधान रहें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। यह आपके लिए श्रेष्ठ सप्ताह नहीं है। आपको ऊर्जा की कमी लग सकती है। थोड़ा खालीपन महसूस कर सकते हैं। आप अपने व्यक्तिगत वित्त को तर्कसंगत तरीके और व्यावहारिकता के साथ देखते हैं। आप एक प्रभावी प्रबंधक हैं।

तुला
सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। ऊर्जा की बदौलत बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आप बहुत अच्छे मूड में हैं। मंगल आपको शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत अधिक जीवन शक्ति देता है। अपने आप पर भरोसा रखिये और इसका आनंद लें क्योंकि आप इसके हकदार हैं।

वृश्चिक
यदि आप किसी रिश्ते में नहीं हैं तो नए लोगों से मिलने के लिए दोस्तों के साथ सैर-सपाटे का लाभ उठाएं। आप स्वाभाविक अधिकार दिखाते हैं लेकिन सावधान रहें कि बहुत अधिक अड़ियल न हों। वास्तव में आप कभी-कभी जिद्दी हो जाते हैं। ऐसा आत्मविश्वास के कारण होता है मगर कई बार यह हदें पार कर जाता है।

धनु
आप खरीदारी के उन्माद में डूबे हुए हैं और जिस चीज का आप इंतज़ार कर रहे थे उसमें देरी हो चुकी है। आपको इस सकारात्मक गति का आनंद लेना चाहिए। इससे आपको कुछ हैरान करने वाली चीजें हासिल होंगी। एक यात्रा का आयोजन आपको अच्छे मूड में रहने के लिए प्रेरित कर सकता है और आपको प्रसन्नचित्त व गतिशील रहने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

मकर
मकर जातक के लोग धृष्टता से सावधान रहें! आपके आस-पास के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। यह आपके रूप-रंग का ध्यान रखने का उपयुक्त समय है। आपमें से वे लोग जो सैर-सपाटा पसंद करते हैं यादगार पल हासिल कर सकते हैं। अन्य लोग दोस्तों के साथ छुट्टियों की योजना बना सकते हैं!

कुंभ
आप कल्पना से भरे हैं और यदि आपके बच्चे हैं तो आप किसी कहानी के इर्द-गिर्द खूबसूरत पल साझा कर सकते हैं। आप अपने व्यक्तिगत वित्त को लेकर सावधान रहते हैं और एक निश्चित स्तर की सुरक्षा बनाए रखना सुनिश्चित करते हैं। समृद्धि आपके पक्ष में नहीं है और बृहस्पति आपको कुछ करने के बजाय चीजों पर सवाल उठाने की सलाह देता है।

मीन
इस सप्ताह आप ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। इसका निदान नींद में निहित है। छोटी परेशानियां आ सकती हैं। एक कदम पीछे हटने का प्रयास करें। अगर अकेले हैं तो इस सप्ताह रूमानी मुलाकात की संभावना नहीं है। आपको खूबसूरत चीजें पसंद हैं। खुद को दिलासा देकर राहत पाई जा सकती है।

Comments

Latest