मेष
आपके सामने रचनात्मकता से भरा हुआ एक सप्ताह है। यह आपके काम में बहुत उपयोगी होगा। अब भी और बाद में भी। आप अपनी भावनाओं तथा विचारों को भी इस सप्ताह सहजता के साथ व्यक्त कर पाएं
गे। लेकिन काम की पहचान को लेकर आपको अपने ही परिवेश में प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपके आसपास जो लोग हैं उन पर अपने विचार और अपनी चाहतें थोपने की कोशिश न करें क्योंकि इससे आपका भला होने वाला नहीं है। बेशक, अपनी सूझबूझ के प्रयोग से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी भी स्थिति में अपना काम बंद न करें। यह आपके विकास के लिए जरूरी है। प्यार के मामले में जलन आपको परेशान कर सकती है। आपको अपने प्रेमी की वफादारी पर शक होगा। पर यह ठीक नहीं क्योंकि वह तो आपसे प्यार करता है।
वृष कामकाज की दुनिया में एक अच्छा सा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। आपके आसपास जो लोग हैं उनमें से ही कोई एक ऐसा व्यक्ति जिससे आपने कभी बहुत ज्यादा बात भी नहीं की अचानक अपने प्रोजेक्ट में शामिल होने का प्रस्ताव आपके सामने रख सकता है। जाहिर है कि आप हैरानी में संदेह करेंगे क्योंकि आपको उसके बारे में गहराई से कुछ नहीं पता। आपको लग सकता है कि उससे आपको नुकसान होगा। लेकिन वैसा है नहीं। जो व्यक्ति आपको सामने प्रस्ताव रखेगा वह आप पर भरोसा करता है। उस प्रोजेक्ट से आप दोनों का भला हो सकता है। इसलिए प्रोजेक्ट के बारे में ध्यान से सोचिए। अविश्वास के चलते अवसर न खोएं। इस बारे में आपके संदेह बेजा हैं। प्यार के मोर्चे पर थोड़ी असहजता हो सकती है लेकिन इसी ने आपको एक डोर में बांध भी रखा है।
मिथुन
अब सब कुछ आप पर ही निर्भर है। आपके रवैये पर। अपना ध्यान उन मामलों पर लगाएं जो आपके काम और लक्ष्यों से जुड़े हैं क्योंकि फिर जल्द ही कोई आपकी पेशेवर प्रगति को रोक नहीं पाएगा। इसलिए योजना के साथ काम कीजिए। हर उस बात पर ध्यान दीजिए जो आपका ध्यान चाहती है। घटनाओं के ब्योरे पर ध्यान लगाइये। प्रेम इत्यादि के मामले में यह सप्ताह थोड़ा गहन रहने वाला है। अगर आप किसी के साथ अपना रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं तो खुद को कैसे व्यक्त करना है इसे लेकर सावधान रहें। इस सप्ताह लंबा मौन ठीक नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि एक बार शुरू हुए तो फिर रुकना ही नहीं है। यदि आपका साथी आपकी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता तो निशाश न हों। साथी को पर्याप्त समय दीजिए ताकि वह अपना मन बना सके।
कर्क
इस सप्ताह आपके पास सोचने के लिए अधिक समय रहेगा। तब आपको पता चलेगा कि आप काम में बेहतर प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे। आप पाएंगे कि कोई आपसे अनुभवी आपके रास्ते में बाधा बनकर खड़ा है और वह लगातार इस कोशिश में भी है कि कोई आपके काम या गुणों को न पहचान सके। इसका केवल एक ही रास्ता है कि आप समझदारी के साथ काम करें। दूसरे शब्दों में कहें तो थोड़ी चालाकी से। इस सप्ताह आपको एक रणनीति बनानी होगी। व्यापार और पैसे के मामले में आप कई बार आप फैसले लेने का साहस नहीं जुटा पाते। इसीलिए मुराद भी पूरी नहीं होती। मनोवैज्ञानिक तौर पर आप इस तरह के जोखिम उठाने की स्थिति में नहीं हैं। हां प्यार-मोहब्बत के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। पर आपको अधिक जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहना होगा।
सिंह
लगता है कि आपने नई नौकरी शुरू की है और फिलहाल खुद को जमाने की जद्दोजहद है। अगर आपको इस बात की चिंता है कि अब ऊंट किस करवट बैठेगा तो निश्चिंत रहें। नया मामला आपके लिए ठीक है। कुछ समय बाद आपको बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। पर थोड़ा धैर्य रखना होगा। अगर आप कोई व्यापार करते हैं तो भविष्य की अनिश्चितता को लेकर कुछ अधीर हो सकते हैं। याद रखिए कई बार चीजें जटिल रास्तों पर चलकर आती हैं। आपका मामला कुछ ऐसा ही है। चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहिए पर हारना नहीं है क्योंकि आप अपने पांव जमा लेंगे। जहां तक पैसे-धेले का प्रश्न है तो अपने वर्तमान से भविष्य को मजबूत बनाने की कोशिश करें। इससे आप कठिन समय को पार कर सकेंगे। भावनात्मक स्तर पर इस सप्ताह कुछ असहजता हो सकती है।
कन्या
आप इस समय घबराहट के दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन वह काम को लेकर नहीं है। दिल के मामले में इस समय आप खुद को कुछ ज्यादा ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसा शायद इसलिए हो सकता है क्योंकि आपने हाल ही में किसी के साथ संबंध एक खुले और गैर-प्रतिबद्ध तरीके से स्थापित किये थे। यानी आप उस रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं थे। लेकिन अब आपको लग रहा है कि प्यार हो गया है और आप आगे बढ़कर कुछ और चाहते हैं। ऐसे में थोड़ा धैर्य रखें। खुद को समय दें ताकि पता चले कि क्या आप वाकई प्यार करते हैं। साथी को भी समय दें ताकि आपको पता चले कि वह आपके बारे में क्या सोच रहा है या रही है। हो सकता है कि वह बदल गया हो लेकिन आपको बताने में डरता हो। लिहाजा अगले कुछ दिन अहम तो हैं ही निर्णायक भी होंगे।
तुला
तो अब जबकि आपके पास समय है आपका दिमाग आपके कामकाजी परिवेश की कुछ स्थितियों में डोल रहा है। आप कुछ पगला से गए हैं। आपको हमेशा खुद को नियंत्रित रखना होगा क्योंकि कुछ भी अवांछित होता है तो आप डर जाते हैं। आप गलत हैं, लेकिन इस तरह का माहौल आपके आसपास के लोगों को नाराज कर सकता है। आपको अपनी टीम के सदस्यों के साथ सहानुभूति रखने की आवश्यकता है। चाहे वे नीचे हों या शीर्ष पर। अगले सप्ताहांत की काल्पनिक योजनाएं विफल हो सकती हैं, लेकिन उन्हे लेकर नकारात्मक न हों। ध्यान रखिए कि जीवन में हर चीज का एक उद्देश्य होता है लिहाजा अगली किसी गतिविधि को लेकर योजना बनाएं। भले ही घर पर। आने वाले कुछ दिन तनाव भरे हो सकते हैं। आपकी कुछ ऐसे लोगों से बात होगी जिनके बारे में कभी न सोचा हो। इन्हीं में कोई आपका प्यार भी हो सकता है।
वृश्चिक
अपनी तमाम नकारात्मकता को दूर करें। अब आपको 100 प्रतिशत सकारात्मक होना चाहिए। कुछेक प्रतिकूल हालात से निपटने का यही श्रेष्ठ तरीका हो सकता है। वैसे तो आप संगठित हैं इसलिए अपने कार्यों को निपटाने के लिए लिए एक सारणी तय कीजिए। कामकाज से इतर आप योग, सैर-सपाटा और पढ़ने इत्यादि के बार में भी विचार कर सकते हैं। किसी भाषा की सीखने के लिए जानकारों की मदद ली जा सकती है। गीत, संगीत और कलाकर्म भी समय गुजारने का अच्छा साधन हो सकता है। जानकारी हासिल करने में इंटरनेट आपकी बहुत मदद करेगा। और हां अगर अगर इस समय आपके दिमाग में कोई आइडिया है तो उसे जमीन पर उतारने का यह अच्छा समय हो सकता है। लेकिन इस सबके लिए जरूरी यही है कि आप पूरी तरह सकारात्मक रहें।
धनु
ऐसा लग रहा है कि आपके अपने अधिकारी से कुछ दिन पहले कोई अनबन हुई है। इससे आप हतोत्साहित महसूस कर रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आपको लग रहा है कि मामले का हल कुछ नहीं निकला। लेकिन कुछ दिनों में आपके पास एक नया प्रोजेक्ट आएगा और आपको हैरानी तब होगी जब बॉस आपसे कहेगा कि यार कुछ मदद करो। लिहाजा वह समय अपने दिमाग से सारे फितूर निकाल बाहर करने का होगा। और हमेशा के लिए। ये दिन आपकी उम्दा आर्थिक प्रगति के हैं। यह समय छह महीने तक रहने वाला है। हालांकि शुरुआत में आपको इस सबका अहसास नहीं होगा लेकिन आपका काम आपको आगे लेकर जाएगा। मगर भावनात्मक राहें आसान नहीं रहने वाली। हर मामले में धैर्य रखना पड़ेगा तभी चीजें पटरी पर आएंगी।
मकर
किसी अनजानी स्थिति से जिंदगी आपको हैरान करने वाली है। आपने जिस बारे में कभी सोचा भी न होगा वह अचानक से फलीभूत होने वाला है। व्यक्तिगत स्तर पर यह सप्ताह तनावपूर्ण रहेगा। इसलिए नहीं कि आप कहीं बाहर जाना चाहते हैं, यात्रा करना चाहते हैं मगर अभी कर भी नहीं पा रहे बल्कि इसलिए कि आपके किसी मित्र को आपकी भावनात्मक मदद की दरकार है। ऐसे में जो आपको लगता है वह कीजिए। आपने गौर किया होगा कि आपका साथी कुछ दिनों से कुछ दूर-दूर है और उसने आपको यह भी नहीं बताया कि बात क्या है। ऐसे में न तो परेशान हों और न उससे गुस्सा हों। हो सकता है कि वह अपनी किसी पारिवारिक परेशानी का शिकार हो। परेशान न हों, यह दौर भी गुजर जाएगा। अभी तो आपको धैर्य रखना होगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अगर अपने कामकाजी परिवेश में किसी बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं तो कुछ सप्ताह बाद कई बड़े सकारात्मक परिवर्तन होने वाले हैं। इस सप्ताह आपके पास कुछ समय बाद के लिए एक इंटरव्यू कॉल आने वाली है जिससे आप पुलकित हो उठेंगे। लिहाजा खुद को तैयार कीजिए, आत्मविश्वास कायम कीजिए। सब ठीक हो जाएगा और जो आप चाहते हैं वह भी आपको मिल जाएगा। आपको किसी व्यावसायिक गतिविधि में हिस्सा लेने का प्रस्ताव भी मिल सकता है। जहां तक प्यार-मुहब्बत का सवाल है तो यह सप्ताह भावुकता से भरा रहेगा। आपकी किसी ऐसे शख्स से मुलाकात हो सकती है जो आपको विस्मित कर दे। आपको लगेगा कि यह तो सच हो ही नहीं सकता। लेकिन अपनी आंखों से अविश्वास का चश्मा उतार फेंकिए। बड़ी खुशी मिलने वाली है।
मीन
इस सप्ताह आप एक बड़े चंद्र आवेग से गुजरेंगे जिससे आप कठिन दौर का कामयाबी के साथ सामना कर पाएंगे। इसी कारण आपके जीवन में कुछ बड़े परिवर्तन भी हो सकते हैं। लिहाजा अगर आपको कुछ बड़े फैसले लेने हैं तो खुद से ही निर्देशित हों। यही सटीक रहेगा। अब उस प्रस्ताव के बारे में सोचें जो आपको प्राप्त हुआ होगा। मतलब करियर में उन्नति। यदि आप इसे स्वीकार करते हैं तो आप पलक झपकते ही नई स्थिति के अनुकूल हो जाएंगे। जहां तक भावनाओं का सवाल है तो आप अपने एक प्यार की पुरानी यादों में कुछ समय की बर्बादी करेंगे। इसलिए कि वह सब तो बीत चुका और काल्पनिकता बेकार है। अगर वही प्यार बार-बार आपके दिलो-दिमाग में चक्कर काट रहा है तो झटके से उबर जाइये। जब आप आश्वस्त होंगे कि अतीत नहीं लौटेगा, तो नया गुल खिलेगा।