अमेरिका के न्यूजर्सी में मौजूद रॉयल अल्बर्ट पैलेस में बीते दिनों शोभना पटेल, सोनल गढ़वी और अल्बर्ट जसानी द्वारा महिला शक्ति और उपलब्धियों का जश्न मनाने और उन्हें पहचानने के लिए 'शक्ति द पावर' पुरस्कारों का आयोजन किया गया था।

इस आयोजन का उद्देश्य 'परिवर्तन निर्माताओं के रूप में महिलाओं की अजेय क्षमता और शक्ति द पावर होने की उनकी प्रतिबद्धता, साहस और आत्मविश्वास को पहचानना और स्वीकार करना' था। यह कार्यक्रम 7 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया गया था। इस आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की 18 निपुण महिलाओं को सम्मानित किया गया था।
