Skip to content

नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार? जानें किसने कहा

एस्ले तोजे ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे विश्वसनीय नेता हैं।अकेले वही हैं जो रूस और यूक्रेन के बीच शांति कायम कर सकते हैं। वह पुतिन से भी कह चुके हैं कि 'आज का युग युद्ध का युग नहीं है'।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

नॉर्वे स्थित नोबेल पुरस्कार समिति से जुड़े एस्ले तोजे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सबसे बड़ा दावेदार बताया है। तोजे का कहना है कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे विश्वसनीय नेता हैं। अकेले वही नेता हैं जो रूस और यूक्रेन के बीच शांति कायम कर सकते हैं।

तोजे ने कहा कि भारत में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि 'आज का युग युद्ध का युग नहीं है'। यह यूक्रेन संकट को लेकर उनकी सकारात्मक सोच को दिखाता है। यह कहकर एक तरह से उन्होंने परमाणु हथियारों का उपयोग करने को लेकर रूस को चेतावनी भी दी है।

नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि 'आज का युग युद्ध का युग नहीं है'। (फाइल फोटो, पुतिन के साथ)

तोजे ने एक भारतीय चैनल पर बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि दुनिया का कोई भी जिम्मेदार नेता ऐसा ही संदेश देना चाहेगा। यह संदेश तब और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, जब यह भारत जैसे शक्तिशाली देश की ओर से आता है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कई वर्षों से भारत के प्रधानमंत्री हैं। उन्हें दुनिया के सबसे बड़े राजनेताओं में से एक माना जाता है। उनकी अपनी विश्वसनीयता है। उनकी बातों को बहुत गंभीरता से लिया जाता है। वह दुनिया के सबसे बड़े राजनेताओं में से एक हैं। मुझे लगता है कि इससे उन्हें काफी विश्वसनीयता मिलती है।

नोबेल पुरस्कार समिति के उप नेता तोजे ने यह भी कहा कि यह देखना दिलचस्प है कि हाल के दिनों में भारत किस तरह एक विकासशील देश से इस दुनिया की प्राथमिक अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। भारत को अब कोई हल्के में नहीं लेता। भारत जब बोलता है तो दोस्ताना रुख अपनाते हुए और बिना किसी डर के बोलता है और देश उसकी बात सुनते हैं।

Comments

Latest