Skip to content

साप्ताहिक राशिफल (13-19 फरवरी): जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी संदीप कोचर से जानिए साप्ताहिक भविष्यफल। कोचर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रम्प की जीत की भविष्यवाणी करके नाम कमा चुके हैं। यूके के विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। विश्व के कई रेडियो और टीवी चैनलों को वह साक्षात्कार दे चुके हैं।

मेष

आपके सामने रचनात्मकता से भरा एक सप्ताह है जो आपके काम में बहुत उपयोगी होगा। आप अपनी भावनाओं और विचारों को भी बड़ी सहजता से व्यक्त करेंगे। लेकिन आपके परिवेश में, आप अपनी खूबियों की पहचान के लिए कुछ विरोध का सामना कर सकते हैं। अपने विचारों और पसंद को अपने आसपास के लोगों पर थोपने की कोशिश न करें, क्योंकि इस तरह आप सफल नहीं होंगे। अपनी सूझबूझ से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। कभी-कभी आप परेशान हो जाते हैं क्योंकि आप पेशेवर रूप से आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सब ठीक हो जाएगा। प्यार में आप ईर्ष्या के कारण कुछ पल कष्ट का अनुभव कर सकते हैं। आप अपने साथी की वफादारी पर संदेह करते हैं क्योंकि हो सकता है कि उसका अपने पूर्व के साथ संपर्क रहा हो। परेशान न हों, वो आपसे प्यार करता है।

वृष

पेशेवर दुनिया में एक अच्छा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। एक व्यक्ति जिसके साथ आपकी बातचीत ज्यादा नहीं रही है, अचानक आपको अपने किसी प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए कहेगा जिसमें आपको एक टीम के रूप में काम करना होगा। आपको संदेह हो सकता है क्योंकि आप इस मसले को गहराई से नहीं जानते हैं। नफा-नुकसान भी सोचेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है, वह व्यक्ति सद्भावना में है और एक समझौते पर पहुंचना चाहता है जिसमें आप दोनों का अपने आपसी ज्ञान से फायदा हो सकता हैं। इस बारे में सावधानी से सोचें कि वह प्रोजेक्ट क्या है। इसे अविश्वास से खारिज न करें। आपके संदेह निराधार हो सकते हैं। किसी भी मामले में आपके पास इसके बारे में सोचने और विवरण तैयार करने के लिए समय है। प्यार में आप अपने साथी की परवाह नहीं करने और उबाऊपन सा फील करते हैं लेकिन अपने प्रेम का इजहार करें। आप एक बहुत ही गहन प्रेम से जुड़े हुए हैं।

मिथुन

यह सप्ताह आपके रवैये पर निर्भर करेगा। अपने काम और अपने लक्ष्यों से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि कोई भी आपकी पेशेवर प्रगति को रोक नहीं पाएगा। योजना बनाएं, हर उस चीज का ध्यान रखें जिस पर गौर करने की जरूरत है। विवरणों पर ध्यान दें। प्रेम के मामले में भी एक गहराई से भरा सप्ताह आपका इंतजार कर रहा है। अगर अपने रिश्ते को मज़बूत करना चाहते हैं तो सावधान रहें कि आप अपने आपको कैसे अभिव्यक्त करते हैं। लंबी चुप्पी से बचें, लेकिन पूरा दिन मैसेज करने में भी न बिताएं। यदि आपका साथी आपकी बात का जवाब नहीं दे रहा है, तो निराश न हों। उनकी स्वतंत्रता का सम्मान करें और उन्हें अपना मन बनाने के लिए हर समय दें। यह सबसे अच्छी रणनीति है।

कर्क

इस सप्ताह दिमाग से काम लेना होगा। चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें, आप अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। असल में आपसे अधिक अनुभवी कोई व्यक्ति आपके रास्ते में आ रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि आपके गुणों पर कोई ध्यान न दे। इसका एक ही उपाय है कि बुद्धिमानी से काम लिया जाए। इसलिए इस सप्ताह काम पर लग जाएं। कारोबार या वित्त के क्षेत्र में निर्णय लेने में कभी-कभी आप साहस नहीं दिखा पा रहे हैं। मनोवैज्ञानिक तौर पर आप इस तरह का जोखिम उठाने के लिए तैयार नहीं हैं। प्यार में आप अच्छे समय का अनुभव कर सकते हैं। आपका साथी ही सब कुछ है, आपका प्रेमी, आपका मित्र और आपका यात्रा साथी। आप उन पर भरोसा कर सकते हैं और आपको उनका पूरा समर्थन है। आपको अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। आपको अपने रिश्ते में आगे बढ़ने की जरूरत है। यह प्रयास आपको एक दूसरे के और करीब लाएगा।

सिंह

आपने हाल ही में एक नया काम शुरू किया होगा और अब वह ठीक चल रहा है। यदि आप इस बारे में चिंतित हैं कि आगे से चीजें कैसी होने वाली हैं, तो निश्चिंत रहें क्योंकि आपने इसे ठीक कर लिया है। समय के साथ आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अब आपको थोड़ा सब्र रखना होगा। याद रखें कि कभी-कभी चीजें एक जटिल रास्ता अपनाती हैं। आपके लिए भी ऐसा ही है। कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहें और हिम्मत न हारें क्योंकि आप अपने पैरों पर खड़े होने में कामयाब रहेंगे। अपना भविष्य संवारने के लिए अपनी वर्तमान वित्तीय संभावनाओं का लाभ उठाएं। आप जानते हैं कि भावनात्मक स्तर पर कुछ तनावपूर्ण दिन आपका इंतजार कर रहे हैं, इसलिए ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करें। अपने आपको नियंत्रित करने की कोशिश करें और ऐसी बातें न कहें जिसके लिए आपको पछताना पड़े।

कन्या

दिल के मामलों में इस समय आपमें भावनात्मक असुरक्षा की भावना आ रही है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि किसी के साथ आपका हाल ही का संबंध स्थापित हुआ था। लेकिन अब आप महसूस करते हैं कि आप प्यार में पड़ गए हैं। अपनी भावनाओं का जायजा लेने के लिए खुद को समय दें। चेक करें कि आप क्या वाकई उससे प्यार करते हैं और इस मसले पर वह क्या सोच रहा है। हो सकता है कि वह भी बदल गया हो और आपको बताने से डर रहा हो। ये अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण और निर्णायक होंगे, क्योंकि आप इस बात की वास्तविक प्रकृति को महसूस करेंगे कि आप असल में क्या महसूस कर रहे हैं। हो सकता है कि घटनाओं ने आपको अलग तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया हो। यह पहली बार नहीं होगा। यह जितना लगता है उससे कहीं अधिक सामान्य है। इस सप्ताह आपके पत्ते सीधे पड़ेंगे।

तुला

अधिक उत्तेजित न हों। आपको नियंत्रण में रहने की जरूरत है। जब कुछ अप्रत्याशित होता है तो आप घबरा जाते हैं। आप गलत हो सकते हैं, लेकिन ऐसा अविश्वास आपके आसपास के लोगों को नाराज कर सकता है। आपको अपनी टीम के सदस्यों के साथ सहानुभूति रखने की जरूरत है, चाहे वे सीनियर या जूनियर हों। सप्ताहांत के लिए बनाई गई योजनाएं विफल हो सकती हैं, लेकिन इसके बारे में निगेटिव न सोचें। याद रखें कि जीवन में हर चीज का एक उद्देश्य होता है, इसलिए लचीलापन अपनाएं। एक्टिव रहें और योजनाएं बनाएं। घर के बारे में भी ध्यान दें। लेकिन यह भी सच है कि सामाजिक स्तर पर, यहां तक कि फोन या कंप्यूटर स्क्रीन पर भी आप बहुत व्यस्त होने वाले हैं। आप उन लोगों से बात करेंगे जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। यदि आप एक अकेले दिल वाले व्यक्ति हैं, तो आप इनमें से किसी एक व्यक्ति में अपना जीवनसाथी पा सकते हैं।

वृश्चिक

सभी तरह की नकारात्मकता को अपने से दूर रखें। अब आपको 100 प्रतिशत सकारात्मक होना होगा। कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए इस दृष्टिकोण को बनाए रखना सबसे अच्छा तरीका है। एक समय सारिणी बना लें ताकि आप उन सभी कामों को कर सकें जिनके लिए आपके पास हर दिन के लिए समय नहीं होता। यह करना बहुत ही जरूरी है। नौकरी के अलावा दिनचर्या में थोड़ा योग या स्ट्रेचिंग, प्राकृतिक सौंदर्य उपचार, पढ़ना-लिखना शामिल करें। भाषा, संगीत, पेंटिंग पर ट्यूटोरियल का लाभ उठाएं। इंटरनेट पर आप जितना पा सकते हैं, उससे अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अगर आपके दिमाग में कोई विचार है, तो शायद इसे अमल में लाने का समय आ गया है। भावुकता के क्षेत्र में भी आप सफल रहेंगे।

धनु

हाल के दिनों में किसी वरिष्ठ अधिकारी से आपकी कुछ अनबन हो सकती है। अन्य बातों के अलावा आपको इस बात की बहुत निराशा हो सकती है कि अभी भी मसला अनसुलझा है। लेकिन कुछ ही दिनों में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है और जब आपके बॉस आपसे मदद मांगेंगे तो सबसे पहले आप हैरान रह जाएंगे। यह वह मौका है जब यह समय आपको सभी प्रकार के संघर्ष से दूर कर सकता है। इन दिनों आर्थिक रूप से आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले नजर आ रहे हैं। छह महीने में बहुत कुछ आपके हाथ में आने वाला है। शुरुआत में आप इस मसले पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे लेकिन ध्यान रहे कि आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। भावनात्मक क्षेत्र में आपके पास इतना आसान जीवन नहीं है। सब कुछ सामान्य होने से पहले थोड़ा धैर्य रखें। सब कुछ सामान्य होता दिखेगा।

मकर

जीवन में इन दिनों अप्रत्याशित स्थिति से आपको आश्चर्य होने वाला है। कुछ ऐसा होगा जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा था। व्यक्तिगत स्तर पर यह सप्ताह तनावपूर्ण रहेगा, न केवल इसलिए कि आप बाहर जाना चाहते हैं, यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन आप इसे अभी नहीं कर पाएंगे। इस मसले पर एक दोस्त को आपकी भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता होगी। इस संबंध में आप जो कर सकते हैं करें। आपने देखा होगा कि पिछले कुछ दिनों में आपका साथी आपसे दूर चला गया है, लेकिन उसने आपको स्पष्टीकरण भी नहीं दिया है। उससे परेशान या नाराज न हों। यह संभव है कि यह रवैया इस तथ्य के कारण है कि वह एक निश्चित स्थिति को अपना नहीं पाता है या वह पारिवारिक समस्याओं में जूझ रहा है। चिंता न करें। यह समय बीत जाएगा। आपको अभी धैर्य रखना होगा और क्षमा करने का रुख अपनाना होगा।

कुंभ

अगर आप काम के माहौल में बदलाव की उम्मीद कर रहे थे, तो कुछ दिनों में, शायद कुछ हफ्तों में, कुछ बहुत ही सकारात्मक बदलाव होने वाला है। इस सप्ताह आपको भविष्य को सुधारने के लिए एक कॉल प्राप्त होगी जो आपकी मानसिकता को मजबूत करेगी। तैयारी शुरू करें, आश्वस्त रहें, सब कुछ ठीक हो जाएगा और आपको वह मिलेगा जो आप चाहते हैं। आपको किसी कारोबारी गतिविधि में लीड करने का प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकता है। अच्छा होगा कि आप कोई भी फैसला लेने से पहले उसके बारे में सोच-विचार कर लें, क्योंकि इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्यार के मामले में एक भावुक सप्ताह आपका इंतजार कर रहा है। आपसे किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा संपर्क किया जा सकता है जो आपको चकाचौंध कर देगा और ऐसा लगता है कि वह आप में रुचि भी रखता है। आपको अपने अविश्वास को एक तरफ रखना चाहिए। निकट भविष्य में खुश रहने का एक बहुत अच्छा अवसर मिल रहा है।

मीन

इस सप्ताह सितारे अनुकूल हैं जो आपको कठिन परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना करने और आपके जीवन में होने वाले कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तनों के लिए पूरी तरह से अनुकूल होने की ओर अग्रसर करेंगे। इसके चलते आपको इन दिनों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने हैं। सब कुछ पॉजिटिव और आपके अनुकूल है। अब उस प्रस्ताव के बारे में सोचें जो आपको प्राप्त हुआ है जिसका मतलब करियर में उन्नति होगी।  यदि आप इसे स्वीकार करते हैं, तो आप पलक झपकते ही नई स्थिति के करीब पहुंच जाएंगे। भावुकता के क्षेत्र में आप एक प्यार की पुरानी यादों को फिर से दोहराने में थोड़ा समय बर्बाद करते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण था। लेकिन इस मसले पर ज्यादा विचार न करें और इसे अपने दिमाग से निकाल दें। एक व्यक्ति है जो आपको खुश कर सकता है, लेकिन वह तभी दिखाई देगा जब आपको यकीन हो जाएगा कि अतीत वापस नहीं आएगा।

Comments

Latest