अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी की तारीफ की है। ट्रंप और विवेक दोनों ही अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रिपब्लिकन दावेदारी की होड़ में एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में ट्रंप द्वारा विवेक की तारीफ चौंकाने वाली है। रिपब्लिकन दावेदारी के लिए इन दोनों के अलावा भारतीय मूल की निक्की हेली भी मैदान में हैं।
Pres. Donald Trump offers significant praise to @VivekGRamaswamy:
— Daniel Baldwin (@baldwin_daniel_) May 5, 2023
“The thing I like about Vivek is that he only has good things to say about President Trump.”
Trump then wishes all of his opponents good luck, saying “they will need it.”@OANN pic.twitter.com/87iuMWPIt5
ट्रंप ने विवेक की ये तारीफ रिपब्लिकन प्राइमरी के लिए हाल ही में हुए पोल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद की है। CBS YouGov के इस पोल में विवेक को निक्की हेली के मुकाबले मामूली बढ़त दिखाई गई है। यूएन में अमेरिकी की राजदूत रहीं निक्की भी जोरशोर से अपने प्रचार में जुटी हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि मुझे खुशी है कि हालिया रिपब्लिकन प्राइमरी पोल सर्वे में विवेक ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं विवेक रामास्वामी को इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि वह मेरे बारे में सिर्फ अच्छी बातें बोलते हैं। बतौर राष्ट्रपति मेरे कार्यकाल में हुए कार्यों को लेकर अच्छी राय देते रहते हैं। सर्वे में बढ़त के पीछे शायद यही वजह है। खैर वजह जो भी हो, लेकिन मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं।
बता दें कि 37 साल के आंत्रप्रेन्योर विवेक रामास्वामी के माता-पिता केरल के पलक्कड़ के रहने वाले थे। बाद में अमेरिका जाकर बस गए थे। उनके पिता इंजीनियर और मां सायकायट्रिस्ट थीं। विवेक का जन्म ओहायो के सिनसिनाटी में हुआ। उन्होंने हार्वर्ड कॉलेज और येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
फरवरी में विवेक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। उनका कहना है कि वह सिर्फ राजनीति के लिए ये चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि ये एक सांस्कृतिक आंदोलन है। अमेरिका एक जमाने में विश्व गुरू हुआ करता था। अब उसका रुतबा खत्म हो रहा है। वह बंट चुका है। उसके मूल्य नष्ट हो रहे हैं। मैं इन्हें फिर से वापस लाने के लिए लड़ रहा हूं।
#trumpvivekRamaswamy #trumppraisedvivek #ukpresidentialelection #uspresidentpoll #vivekramaswamy #donaldtrump #nikkyhaley #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad