भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में तरसार-मरसार ऐसा ट्रेक है जहां अल्पाइन झीलें अपना अलग जीवन जीती हैं। आपको यहां नीली बर्फ की चादर से ढकी झीलों के सामने कैंप करने का मौका मिलता है। इसमें कोई दोराय नहीं कि यहां के नजारे इतने अद्भुत हैं कि आपको अपना दीवाना बना लेंगे।
पुलवामा जिले में स्थित मरसार लगभग हमेशा बादलों से ढका रहता है। ऊपर से उगते सूरज के साथ यह तरसार झील को देखने के लिए परफेक्ट स्पॉट है। हालांकि यह नजारा तभी तक देखा जा सकता है जब तक कि बादल इस 'U' आकार की वैली से होते हुए झील के ऊपर जमा नहीं हो जाते। बादल के बीच यह झील चंद पलों में ही नजरों से ओझल हो जाती है।