सेवन सिस्टर्स के नाम से मशहूर भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य किसी छिपे खजाने से कम नहीं हैं। इनकी खूबसूरती के पूरे रहस्य से अभी तक दुनिया अनजान है। अभी भी लोग इसे एक्सप्लोर ही कर रहे हैं। इनमें से एक राज्य है मेघालय जिसकी खूबसूरती शब्दों में बयां कर पाना संभव नहीं है। अगर आप मेघालय में ट्रेक पर जाएं तो फे फे वॉटरफॉल (Phe Phe Waterfall) में कुदरत का जादू जरूर देखें।
![](https://www.newindiaabroadhindi.com/content/images/2022/11/74209247_2528658177221896_4164090133433286656_n.jpg)
फे फे वॉटरफॉल प्रकृति की अद्भुत सुंदरता का एक अद्भुत नमूना है। हरी भरी पहाड़ियों से घिरा यह वॉटरफॉल पैराडाइज वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। यह मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स जिले में जरायन नामक एक छोटे से गांव के पास है। यह अभी ज्यादा चर्चित नहीं है। क्रंगसुरी फाल्स से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस वॉटरफॉल से कई स्थानीय भी अनजान हैं।