Skip to content

भारत में दीव की यात्रा को दिलकश बनाने के लिए ये 10 ठिकाने जरूर घूमने जाएं

दीव को भारत-पुर्तगाल की संयुक्त वास्तुकला की जीवंत सैरगाह कहा जाता है। यहां सैलानियों को प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ संस्कृति और रोमांच का यादगार अनुभव मिलता है। कई ऐतिहासिक विरासत भी देखने को मिलती हैं।

Photo by Nirmal Rajendharkumar / Unsplash

भारत के केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में दीव द्वीप ऐसी जगह है जो जिसे भारत-पुर्तगाल की संयुक्त वास्तुकला की जीवंत सैरगाह कहा जाता है। यहां आने वाले सैलानियों को प्रकृति के मनोरम दृश्य तो देखने को मिलते हैं ही, साथ ही संस्कृति और रोमांच का यादगार अनुभव भी हमेशा के लिए दिल में दर्ज हो जाता है। आइए आपको बताते हैं वो 10 ठिकाने जो आपकी यहां की यात्रा को यादगार बना देंगे-

सेंट पॉल चर्च

सेंट पॉल चर्च

सेंट पॉल चर्च दीव का सबसे बड़ा चर्च है जो अब तक सही सलामत है। इसका निर्माण 1601 में पूरा हुआ था। यह चर्च अपनी मूर्तियों और भारतीय शिल्प की अनूठी विरासत के लिए प्रख्यात है। चर्च में लकड़ी पर की गई नक्काशी हैरान करने वाली है।

गंगेश्वर मंदिर

गंगेश्वर मंदिर

प्राकृतिक सौम्यता और सुंदरता के बीच स्थित गंगेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह अपने पांच शिवलिंगों के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र किनारे यह प्राचीन मंदिर एक चट्टान को काटकर बनाई गई गुफा में है। माना जाता है कि इसका निर्माण 5000 साल पहले पांडवों ने किया था।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest