Skip to content

2023 में इन देशों का करें सफर, Solo traveling के लिए हैं पूरी तरह सुरक्षित

Solo traveling करना किसी के जीवन के सबसे फायदेमंद और समृद्ध अनुभवों में से एक हो सकता है। आप विभिन्न संस्कृतियों का पता लगा सकते हैं और नए लोगों से मिलने के साथ-साथ जीवन जीने के नए तरीकों को भी समझते हैं। हालांकि अकेले यात्रा करना काफी चुनौतीपूर्ण अनुभव हो सकता है।

Photo by Bluewater Sweden / Unsplash

अकेले यात्रा करना यानी Solo travel बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसके लिए सही गंतव्य का चयन करना अमूमन चुनौतीपूर्ण हो जाता है। दरअसल अकेले यात्रा करने के लिए वो गंतव्य चुनना जरूरी है जो ज्यादा सुरक्षित हो। इस सवाल के जवाब के लिए हम आपके सामने एक ऐसा अध्ययन लेकर आए हैं जो बताता है कि अकेले यात्रा यानी Solo travel करने वालों को लिए कौन से देश सबसे अच्छे और सुरक्षित हैं।

Bounce नाम की लगेज भंडारण कंपनी के अध्ययन में पाया गया है कि साल 2023 में Solo traveling के लिए जापान सबसे सुरक्षित देश है। इसकी प्रमुख वजह इस देश की कम अपराध दर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड है और तीसरे स्थान पर स्लोवेनिया है।

Adventure in the mountains
Solo traveling जीवन के समृद्ध अनुभवों में से एक हो सकता है। Photo by Holly Mandarich / Unsplash

लेकिन अच्छे भोजन और कुशल प्रवास के लिए ये हैं नंबर वन

अगर आप अन्य बातों को ध्यान में रखते हैं जैसे कम लागत, कुशल प्रवास और अच्छा भोजन तो एक अलग राष्ट्र इस रैंक में सबसे ऊपर है। अध्ययन के अनुसार क्रोएशिया 2023 में Solo traveling करने वालों के लिए इन सभी पैमानें पर खरा उतरता है। इस देश में न केवल अपराध कम है बल्कि यहां किफायती आवास भी उपलब्ध है। यहां होस्टल की औसत लागत सिर्फ 14.31 डॉलर है। क्रोएशिया में ढेर सारे रेस्तरां भी हैं, जो अच्छा और स्वादिष्ठ खाना परोसते हैं जबकि घूमने फिरने के लिए राष्ट्रीय उद्यानों से लेकर भव्य समुद्र तट हैं।

Solo traveling के लिए माल्टा समग्र रूप से दूसरा सबसे अच्छा पर्यटक देश है। इसके बाद तीसरे स्थान पर स्लोवेनिया है। 10 शीर्ष देशों की बात करें तो स्लोवेनिया के बाद पुर्तगाल, आइसलैंड, ग्रीस, हंगरी, स्पेन, सिंगापुर और इजराइल का नंबर आता है।

A day hike up from Manang for acclimatisation prior to tackling the Thorung La Pass on the Annapurna Circuit, Nepal.
नेपाल सबसे सस्ते हॉस्टल के मामले में नंबर एक पर है। Photo by Simon English / Unsplash

अध्ययन को लेकर क्या कहता है Bounce

Bounce ने अपने अध्ययन में लिखा है कि Solo traveling करना किसी के जीवन के सबसे फायदेमंद और समृद्ध अनुभवों में से एक हो सकता है। आप विभिन्न संस्कृतियों का पता लगा सकते हैं और नए लोगों से मिलने के साथ-साथ जीवन जीने के नए तरीकों को भी समझते हैं। हालांकि अकेले यात्रा करना काफी चुनौतीपूर्ण अनुभव हो सकता है। सौभाग्य से जो लोग Solo traveling जैसा साहसिक कदम उठाने की सोच रहे हैं उनके लिए हमने यह अध्ययन किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि 2023 में Solo traveling के लिए सबसे अच्छा, सबसे सुरक्षित और सबसे किफायती देश कौन से हैं।

एशिया के ये देश हैं कम खर्चीले

अध्ययन के अनुसार जब आकर्षणों की बात आती है तो आइसलैंड शीर्ष स्थान पर आता है। इसके बाद नंबर 2 और नंबर 3 पर क्रमशः माल्टा और इटली हैं। अध्ययन में यह भी सामने आया है कि श्रीलंका में परिवहन सबसे सस्ता है। श्रीलंका में सार्वजनिक परिवहन पर यात्रियों को एकतरफा टिकट के लिए औसतन केवल 16 सेंट का खर्च आता है। ऐसे ही नेपाल सबसे सस्ते हॉस्टल के मामले में नंबर एक पर है। नेपाल में एक रात का खर्च औसतन मात्र 3.60 प्रति डॉलर है।

Comments

Latest