Skip to content

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए निक्की हेली आजमाएंगी किस्मत! इस तारीख को ऐलान संभव

दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर रही निक्की हेली के समर्थकों को एक ईमेल मिला है जिसमें उन्हें 15 फरवरी को चार्ल्सटन में एक कार्यक्रम में आने का न्योता दिया गया है। इस कार्यक्रम के संचालन से जुड़े एक शख्स ने दावा किया है कि निक्की हेली इस कार्यक्रम में अपनी दावेदारी का ऐलान करने जा रही हैं।

निक्की हेली (साभार सोशल मीडिया)

भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में दम आजमाने का लगता है इरादा पक्का कर लिया है। उन्होंने 15 फरवरी को चार्ल्सटन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। माना जा रहा है कि इसमें वह वाइट हाउस के लिए अपनी दावेदारी का औपचारिक ऐलान कर सकती हैं।

निक्की हेली भारतीय मूल की पहली पीढ़ी की अमेरिकी हैं और उन महिलाओं में से हैं जिन्होंने रंगभेद का सामना करते हुए राजनीति में नाम कमाया है। वह दो बार साउथ कैरोलिना की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में राजदूत भी रही हैं। अगर वह राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का ऐलान करती हैं तो अपने पूर्व बॉस डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मैदान में उतरने वाली पहली प्रतिभागी होंगी। 76 साल के ट्रंप पिछले साल ही दोबारा वाइट हाउस पहुंचने की कोशिशें शुरू कर चुके हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest