Skip to content

विप्रो और नेस्ले इंडिया जैसी तमाम कंपनियों से भी ज्यादा अमीर है भारत का यह मंदिर

इस मंदिर की संपत्तियों में से 16,000 करोड़ रुपये की राशि बैंक में जमा है। इसके अलावा पूरे देश में 960 संपत्तियां हैं। ढाई टन सोने के आभूषण हैं और करीब 10.25 टन सोने का डिपॉजिट भी है। केवल 24 भारतीय कंपनियां ऐसी हैं जिनकी बाजार में कीमत इस मंदिर की कुल संपत्ति से अधिक है।

भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। इसकी कुल संपत्ति दुनिया के कई अरबपतियों से भी अधिक है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि इस मंदिर में आखिर कितनी दौलत होगी? इस मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने 89 साल में पहली बार मंदिर की कुल संपत्ति की जानकारी दी है। यकीन मानिए, ये इतनी दौलत है कि आप हैरान रह जाएंगे।

भगवान वेंकटेश्वर के इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर की कुल संपत्ति ढाई लाख करोड़ रुपये (लगभग 30 अरब डॉलर) बताई गई है। यह आईटी सेवाएं प्रदान करने वाली भारतीय कंपनी विप्रो (Wipro) और फूड एंड बेवरेज कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के बाजार पूंजीकरण से भी अधिक है। भारत सरकार के तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) से भी कहीं ज्यादा है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest