Skip to content

टाइम मैगजीन ने शायला राघव को बनाया चीफ क्लाइमेट ऑफिसर

भारत में जन्मी और नाइजीरिया एवं सऊदी अरब में रह चुकीं शायला ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया है। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से पर्यावरण प्रबंधन में मास्टर डिग्री भी हासिल की है।

शायला राघव। फोटो @shyla_raghav

टाइम मैगजीन ने भारतीय अमेरिकी जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ शायला राघव को न्यूयॉर्क में अपना चीफ क्लाइमेट ऑफिसर नियुक्त किया है। इससे पहले, शायला को इन स्टाइल मैगज़ीन की बैडस वुमेन में चित्रित किया जा चुका है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की पुनर्कल्पना पर TEDx शो भी किया है।

भारत में जन्मी और नाइजीरिया एवं सऊदी अरब में रह चुकीं शायला ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया है। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से पर्यावरण प्रबंधन में मास्टर डिग्री भी हासिल की है।

टाइम के सस्टेनेबिलिटी के अध्यक्ष साइमन मुलकाही ने एक नोट में कहा कि शायला का यह प्रमोशन न केवल उनके उल्लेखनीय योगदान की मान्यता है बल्कि जलवायु कार्यक्रम के प्रति टाइम के समर्पण का भी प्रमाण है। शाइला हमारे जलवायु कार्यक्रमों और समुदाय का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

मुलकाही ने लिखा कि शाइला ने अपना पूरा करियर जलवायु समाधानों पर काम करने और जलवायु कार्रवाई की वकालत करने में बिताया है। उनके पास जलवायु परिवर्तन नीति, अंतर्राष्ट्रीय जलवायु वित्त, गठबंधन निर्माण और प्रकृति संरक्षण में 15 वर्षों का अनुभव है।

टाइम सीओ2 के मुख्य पोर्टफोलियो एवं साझेदारी अधिकारी के रूप में शायला ने अभूतपूर्व उत्पाद टाइम सीओ2 प्लैनेट पोर्टफोलियो के डिजाइन और लॉन्च में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे जलवायु, प्रकृति और सामुदायिक परियोजनाओं को एक ही पोर्टफोलियो जोड़ने में मदद मिली है।

उन्होंने TIME CO2 के जलवायु कार्यक्रमों का मार्गदर्शन करने के लिए कई साझेदारियों और एक विशेषज्ञ सलाहकार परिषद की भी सफलतापूर्वक स्थापना की है। टाइम में शामिल होने से पहले उन्होंने कंजर्वेशन इंटरनेशनल में जलवायु परिवर्तन मामलों के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

Comments

Latest