Skip to content

सुंदरता और रोमांच का मनोरम मिश्रण हैं भारत के ये शानदार हाईवे

भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है। यह 58.9 लाख किलोमीटर से अधिक फैला हुआ है। भारत में कई ऐसे हाइवे हैं जो आश्चर्यजनक स्थलों की सैर कराते हैं। सड़क के सफर में कई यादगार कहानियों के पड़ाव आते हैं।

Photo by Jamie Street / Unsplash

भारत को अगर असल में जानना हो तो सड़क से यात्रा करनी चाहिए। भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है। यह 58.9 लाख किलोमीटर से अधिक फैला हुआ है। सड़क के सफर में कई यादगार कहानियों के पड़ाव आते हैं। भारत पहाड़ों से लेकर समुद्र तटों तक, हरे भरे जंगलों से लेकर चिलचिलाते रेगिस्तान तक, नदियों के झिलमिलाते पानी से लेकर मनोरम पहाड़ियों तक, प्रकृति प्रेमियों के लिए अजूबों से भरा देश है। भारत में कई ऐसे हाइवे हैं जो आश्चर्यजनक स्थलों की सैर कराते हैं।

Beautiful highway among the hills and valleys as viewed from Rajmachi Garden in Khandala in Maharashtra, India
Photo by Sonika Agarwal / Unsplash

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे
यह एक्सप्रेसवे सुरम्य पश्चिमी घाटों से होकर गुजरता है। यहां से पहाड़ियों, घाटियों और झरनों के शानदार दृश्य दिखते हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे लोनावाला और खंडाला सहित कई ऐतिहासिक कस्बों और शहरों से होकर जाता है। ये स्थान अपने सुंदर हिल स्टेशनों, प्राचीन किलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हैं। बस यात्रियों को सह्याद्री पर्वत, हरी-भरी घाटियों, कार्ला गुफाओं और भजा गुफाओं सहित कई ऐतिहासिक स्थलों के मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं।

Country roads, take me home
To the place I belong
Photo by Abdullah Ahmad / Unsplash

बंगलौर-गोवा हाईवे
यह राजमार्ग ऐसे पर्यटकों और यात्रियों को लुभाता है जो गोवा के समुद्र तटों और प्राकृतिक सुंदरता की दीदार करना चाहते हैं। बैंगलोर-गोवा राजमार्ग का एक हिस्सा पश्चिमी घाट से होकर गुजरता है। यह पर्वत श्रृंखला अपने आश्चर्यजनक दृश्यों, झरनों और घने जंगलों के लिए मशहूर है। राजमार्ग के साथ कई झरने दिखते हैं जो सफर की थकान को छूमंतर कर देते हैं। बैंगलोर-गोवा राजमार्ग के बीच में कई विश्राम स्थल, फूड कोर्ट और पेट्रोल पंप हैं।

बैंगलोर-हैदराबाद हाईवे
बैंगलोर-हैदराबाद राजमार्ग को NH 44 के रूप में भी जाना जाता है। यह न केवल बैंगलोर और हैदराबाद शहरों के बीच एक महत्वपूर्ण लिंक है बल्कि खूबसूरत भी है। यहां से यात्रियों को दक्कन के पठार के लुभावने दृश्य दिखते हैं। यह राजमार्ग कर्नाटक और तेलंगाना के कई कस्बों और शहरों से होकर गुजरता है जहां क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता की झलक नजर आती है। रास्ते में कई पहाड़ियां, जंगल और झरन भी दिखते हैं जो प्रकृति प्रेमियों के लिए एक पंथ दो काज साबित होते हैं।

Photo by Shivam Dewan / Unsplash

बंगलौर-पुणे हाईवे
इस राजमार्ग पर सफर के दौरान आप खूबसूरत नजारों का दीदार कर सकते हैं। विशेष रूप से मानसून के मौसम में पश्चिमी घाट के दृश्य लुभावने होते हैं। बस यात्रियों के लिए यह एक आदर्श मार्ग है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां कई विश्राम स्थल, फूड कोर्ट और पेट्रोल पंप हैं। यह राजमार्ग अपने चुनौतीपूर्ण इलाके के लिए भी जाना जाता है। रोमांच के शौकीनों और सड़क यात्रा के प्रति उत्साही लोगों के लिए यह एक लोकप्रिय गंतव्य है।

पुणे-गोवा हाईवे
पुणे-गोवा राजमार्ग को NH 48 के रूप में भी जाना जाता है। यह एक मनोरम मार्ग है जो महाराष्ट्र के पुणे शहर को तटीय राज्य गोवा से जोड़ता है। इस पर सफर के दौरान यात्री एक ही यात्रा में दो अलग-अलग मौसम का आनंद ले सकते हैं। यह राजमार्ग पुणे की हरी-भरी पहाड़ियों से होकर गुजरता है और साथ ही गोवा में समुद्र तटों के खूबसूरत नजारे भी दिखाता है। यह राजमार्ग भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य और मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान सहित कई वन्यजीव अभयारण्यों से होकर भी गुजरता है।

Comments

Latest