Skip to content

भारत में स्थापित हुई विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, इसकी खासियतें चौंका देंगी

369 फुट ऊंची इस शिव प्रतिमा को 20 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। प्रतिमा को बनाने में 10 साल लगे हैं। प्रतिमा के अंदर ऊपर के हिस्से में जाने के लिए चार लिफ्ट और तीन सीढ़ियां हैं। इसे बनाने में 3000 टन लोहा-स्टील और ढाई लाख टन बालू-कंक्रीट का इस्तेमाल हुआ है।

भारत के राजस्थान में भगवान शिव की 369 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में स्थित इस प्रतिमा के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया में भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा है। 'विश्वास स्वरूपम' नामक प्रतिमा का अनावरण राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संत मोरारी बापू और विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी के साथ किया।

इस प्रतिमा को बनाने में 3000 टन स्टील व लोहा और ढाई लाख टन कंक्रीट व बालू का इस्तेमाल हुआ है।

उदयपुर सिटी से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित इस प्रतिमा का निर्माण तत पदम संस्थान ने करवाया है। लगभग 51 बीघे की पहाड़ी पर बनी भगवान शिव की यह प्रतिमा ध्यान की मुद्रा में बनाई गई है। इसे बनाने में 3000 टन स्टील व लोहा और ढाई लाख टन कंक्रीट व बालू का इस्तेमाल हुआ है। प्रतिमा के निर्माण में 10 साल का समय लगा है। इसकी नींव अगस्त 2012 में अशोक गहलोत और मोरारी बापू की मौजूदगी में ही रखी गई थी।  

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest