Skip to content

फ्री वीजा का लाभ उठाएं, 14 दिन के लिए करें इस 'बाज' देश का सफर

मध्य एशिया में अभी तक यह सबसे कम खोजा गया देश है। यह देश पर्यटकों के लिए अद्वितीय और विविध प्रकार के आकर्षण प्रदान करता है। यह तेजी से एक लोकप्रितय गंतव्य बन गया है। इसका अल्माटी शहर आधुनिक और सोवियत-युग की वास्तुकला के मिश्रण का बेहतरीन नमूना है।

Photo by Oziel Gómez / Unsplash

कजाकिस्तान की यात्रा अब भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा मुक्त है। भारतीय अब कजाकिस्तान गणराज्य में 14 दिनों तक वीजा-मुक्त रह सकते हैं। खास बात यह भी है कि भारतीयों को 180 दिनों के भीतर 42 दिनों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश का लाभ भी दिया गया है। यानी भारतीय कुल मिलाकर प्रत्येक 180 दिनों में 3 बार 14-14 दिन के लिए इस देश की यात्रा कर सकते हैं। अब ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि कजाकिस्तान में ऐसा क्या खास है जो 14 दिन बिताए जाएं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

यहां आप पारंपरिक बाज शिकार का भी लुत्फ उठा सकते हैं। Photo by Mike Swigunski / Unsplash

पर्यटकों के लिए क्या है खास?

कजाकिस्तान मध्य एशिया में अभी तक सबसे कम खोजा गया देश है। कजाकिस्तान पर्यटकों के लिए अद्वितीय और विविध प्रकार के आकर्षण प्रदान करता है। यह तेजी से एक लोकप्रितय गंतव्य बन गया है। इसका अल्माटी शहर आधुनिक और सोवियत-युग की वास्तुकला के मिश्रण का बेहतरीन नमूना है। इसके अलावा इसके प्राचीन शहर में यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल ख्वाजा अहमद यासावी का मकबरा है।

On a short trip to Kazakhstan I found the most beautiful place on Earth.
कजाकिस्तान के अल्ताई पर्वत पर आप कई साहसिक गतिविधियां कर सकते हैं। Photo by Polina Skaia / Unsplash

क्या आप जानते हैं कि कजाकिस्तान में बैकोनूर कोस्मोड्रोम दुनिया की पहली और सबसे बड़ी स्पेस लॉन्च फैसेलिटी है? यह स्पेस लॉन्च फैसेलिटी रूस को लंबे समय के लिए लीज पर दी गई थी लेकिन इस साल यानी 2023 की शुरुआत में इसे एक बार फिर कजाकिस्तान के नियंत्रण में लाया गया।

कजाकिस्तान की अपनी यात्रा पर एक चीज जिसे आप छोड़ नहीं सकते हैं, वह है एक पारंपरिक यर्ट में ठहरना। यह खानाबदोश विरासत का अनुभव मध्य एशिया के क्षेत्र के लिए अद्वितीय है। यह न सिर्फ रुकने की जगह है बल्कि यहां आप पारंपरिक बाज शिकार और कजाकिस्तान के पारंपरिक खेलों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

इसके अलावा कजाकिस्तान के विशेष रूप से टीएन शान पर्वत और अल्ताई पर्वत जैसे क्षेत्रों में लंबी पैदल यात्रा, स्कीइंग, घुड़सवारी और शिविर जैसी विभिन्न साहसिक गतिविधियां भी की जाती हैं।

#Travel #tourism #Kazakhstan #travellife #nature #instatravel #explore #trip

Comments

Latest