Skip to content

भारत के इस राज्य में है एशिया का सबसे बड़ा फॉसिल पार्क, एक बार जाना तो बनता है

इस पार्क को शिवालिक फॉसिल पार्क के नाम से भी जाना जाता है और यह एशिया का सबसे बड़ा फॉसिल पार्क है। यह पार्क मारकंडा नदी के पास स्थित है। अगर फॉसिल आपको इतना आकर्षित नहीं करते हैं तो इस नदी का नजारा आपको जरूर अपना दीवाना बना लेगा।

भारत के पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश की जब भी बात होती है तो अधिकतर लोगों के दिमाग में पहाड़, मैगी और चाय की तस्वीर उभरती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हिमालयी क्षेत्र पुरातात्विक आश्चर्यों से भरा हुआ है। यहां के कुछ हिस्से तो ऐसे हैं जिनके अतीत के बारे में हमें अभी तक ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है।

सुकेती पार्क में प्रदर्शनी के लिए कई तरह के फॉसिल लगाए गए हैं। 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नाहन तहसील में एक गांव पड़ता है सुकेति। यह गांव पूरी दुनिया के पुरातत्वविदों के लिए आश्चर्य का विषय रहा है। इसके पीछे का कारण यह है कि यह क्षेत्र कुछ बेहतरीन पुरातत्व संबंधी खोजों के लिए मशहूर है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest