कर्नाटक के दो प्रमुख एतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल इसलिए चर्चा में हैं
हासन में श्रवणबेलगोला और गडग जिले में लक्कुंडी को प्रतिष्ठित यूनेस्को विश्व धरोहर सूची के लिए प्रस्तावित किया गया है। श्रवणबेलगोला कर्नाटक के प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों में से एक है जो गोमतेश्वर की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। लक्कुंडी हजारों साल पहले होयसल साम्राज्य की राजधानियों में से एक था।
