Skip to content

सुकून से प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद लेना है तो गोवा के ये तट हैं बेस्ट

जिंदगी के तमाम उथल-पुथल के बीच सुकून के दो पल कौन नहीं तलाशता। मन की थकान मिटाने के लिए गोवा इस लिहाज से बहुत ही सुंदर जगह है। जी चाहे तो आप यहां पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं, शांत माहौल में कुछ दिन बिता सकते हैं।

गोवा में समुद्र तट का एक नजारा (Photo@goatourismdepartment)

भागदौड़ भरे जीवन में सुकून के कुछ पल गुजारने हैं तो भारत के गोवा का रुख कर लें। वहां के समुद्री तट पर ऐसे कई ठिकाने हैं जहां आपको प्रकृति का सान्निध्य तो मिलेगा ही, आसपास के खुशनुमा माहौल आपकी सारी थकान मिटा देंगे। बटरफ्लाई बीच और कोला बीच जैसी कई जगहों पर आप खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

बटरफ्लाई बीच गोवा (Photo@traveltriangle)

बटरफ्लाई बीच : साउथ गोवा में स्थित बटरफ्लाई बीच शानदार जगह है। आप नाव से यहां पहुंच सकते हैं। एकांत समुद्री किनारा और आसपास को मनोरम दृश्य आपको अद्भुत शांति महसूस कराएंगे।

कोला बीच : दक्षिण गोवा में भी कोला बीच एक शांत और स्वच्छ समुद्री किनारा है। यहां आराम करते हुए आप गोवा की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां लैगून पर कतार में लगे पाम के दृश्य शानदार लगते हैं।

गलगिबागा बीच : यह गोवा का प्राचीन समुद्र तट है। दक्षिण गोवा में स्थित यह ठिकाना अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। कछुए की लुप्तप्राय प्रजाति ओलिव रिडली का भी ठिकाना है।

मोरजिम बीच गोवा (Photo@tripadvisor)

मोरजिम बीच : उत्तरी गोवा में मोरजिम बीच एकांत और शांत समुद्र तट है। पर्यटन के लिहाज से यह बेहतर जगह है। यह ठिकाना परिंदों के चहेतों को खूब आकर्षित करता है। पक्षियों को देखने के लिए यह एक लोकप्रिय स्थान है।

काकोलेम बीच : दक्षिण गोवा में एकांत समुद्र तट है काकोलेम। यह एक प्राचीन समुद्र तट है और प्राकृतिक वातावरण के बीच बसा है। यह विशाल चट्टानों से घिरा हुआ है। तैराकी के लिए एक शानदार जगह है।

अगोंडा बीच : दक्षिण गोवा स्थित अगोंडा बीच एक शांत और प्रदूषण रहित समुद्र तट है। सुकून के पल गुजारने के लिए यह एक आदर्श जगह है। कयाकिंग और पैडलबोर्डिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी एक बेहतरीन जगह है।

अश्वेम बीच : उत्तरी गोवा में एक अश्वेम बीच एक शांत और एकांत समुद्र तट है। यह एक शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए महफूज ठिकाना है। यह शांत वातावरण प्रदान करता है। यह अपने आश्चर्यजनक सूर्यास्त के लिए भी जाना जाता है। यह एक लोकप्रिय फोटोग्राफी स्थल है।

Comments

Latest