Skip to content

FIA ने रांची के डॉ. अविनाश को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया कार्यकारी उपाध्यक्ष

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स (FIA) सबसे पुराने और जमीन से जुडे़ सबसे बड़े गैर-लाभकारी संगठनों में से एक है। 1970 में स्थापित FIA पूर्वोत्तर अमेरिका में बढ़ते भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी नई कार्यकारिणी वर्ष 2023 के लिए संगठन के प्रयासों का नेतृत्व करेगी।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स (FIA) ने भारत के डॉ. अविनाश गुप्ता को वर्ष 2023 के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। FIA ने अपने सदस्य निकायों के साथ 4 दिसंबर को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया था। इसमें डॉ. अविनाश गुप्ता को कार्यकारी उपाध्यक्ष चुना गया। वह भारत के रांची राज्य के रहने वाले हैं। केनी देसाई लगातार दूसरी बार संगठन के अध्यक्ष बने रहेंगे।

नई कार्यकारिणी वर्ष 2023 के लिए FIA के प्रयासों का नेतृत्व करेगी। FIA चुनाव बोर्ड ने FIA महिला टीम के प्रयासों और भागीदारी की प्रशंसा की। इनमें से तीन को 2023 की कार्यकारी टीम में शामिल किया गया है। दूसरे कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से चुने गए केनी देसाई ने कहा कि वह फिर से समिति का प्रमुख बनने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और सफल आयोजनों के एक और वर्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो हमारी मातृभूमि भारत को हमारी कर्मभूमि अमेरिका में फिर से चमकाएगा।

डॉ अविनाश गुप्ता वर्तमान में कार्डियोलॉजी के प्रमुख और एमएमसी-एससी में मेडिकल स्टाफ के अध्यक्ष और अमेरिका के श्री सिद्धिविनायक मंदिर के अध्यक्ष हैं। उन्होंने BJANA और MOCAAPI के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स (FIA) सबसे पुराने और जमीन से जुडे़ सबसे बड़े गैर-लाभकारी संगठनों में से एक है। 1970 में स्थापित FIA पूर्वोत्तर अमेरिका में बढ़ते भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। पांच दशक से भी अधिक समय से स्थानीय स्तर पर समुदाय को जोड़ने और आगे बढ़ाने की पहल कर रहा है।

FIA भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ मिलकर विकसित हुआ है। भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण मूल्यों और संस्कृति को बढ़ावा देना, उनकी रक्षा करना और उनका पोषण करना उसने जारी रखा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) की स्थापना न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स, रोड आयलैंड, न्यू हैम्पशायर, वर्मोंट और मेन स्टेट यूएसए में की गई है।

वर्ष 2023 के लिए सर्वसम्मति से चुनी गई FIA की टीम....

अध्यक्ष : केनी देसाई
कार्यकारी उपाध्यक्ष : अविनाश गुप्ता
उपाध्यक्ष: सौरिन पारिख
उपाध्यक्ष: स्मिता मिकी पटेल
महासचिव: निशि धामी
संयुक्त सचिव: महेश दुब्बल
कोषाध्यक्ष : प्रीति पटेल
संयुक्त कोषाध्यक्ष : हरेश शाह
तत्काल पूर्व अध्यक्ष: अनिल बंसल

Comments

Latest