Skip to content

स्विट्जरलैंड नहीं, भारत में ही लीजिए इग्लू में ठहरने का मजा

हिमाचल प्रदेश का मनाली प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। सर्दियों में जब बर्फ की सफेद चादर इसे अपने आगोश में ढक लेती है, तब ये जगह किसी जन्नत से कम नजर नहीं आती। पिछले कुछ वर्षों से यहां पर बर्फ के बने घर यानी इग्लू देसी-विदेशी पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

भारत के हिमाचल में इग्लू अब पर्यटकों को खासे आकर्षित करने लगे हैं। फोटो साभार सोशल मीडिया

भारत में सर्दियों का मौसम अंगड़ाई लेने लगा है। आने वाले दिनों में सर्दी अपने चरम पर होगी। घूमने फिरने के शौकीनों के लिए ये मौसम बड़ा ही मजेदार होता है। विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी भारत में इस मौसम का लुत्फ लेने के लिए आते हैं। अब आप भी भारत के अंदर स्विट्जरलैंड, स्वीडन और आइसलैंड की तरह बर्फ के बने घरों में रात बिताने का मजा ले सकते हैं।

एडवेंचर के शौकीन पर्यटक इग्लू में रहना बहुत पसंद करते हैं। फोटो साभार सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश का मनाली प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। सर्दियों में जब बर्फ की सफेद चादर इसे अपने आगोश में ढक लेती है, तब ये जगह किसी जन्नत से कम नजर नहीं आती। पिछले कुछ वर्षों से यहां पर बर्फ के बने घर यानी इग्लू देसी-विदेशी पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। एडवेंचर के शौकीन पर्यटक इसे बहुत पसंद करते हैं।

मनाली के आसपास कई जगहों पर सर्दियों में इग्लू बनाए जाते हैं। 10 हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर पर्यटकों को बर्फ के बने घरों में ठहरने और स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का मजे लेने का मौका मिलता है। मनाली के लगभग 15 किलोमीटर दूर सेथन गांव में भी इग्लू बनाए जाते हैं। आमतौर पर यहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं होती, इसलिए आप सुकून के साथ कुदरती नजारों का लुत्फ ले सकते हैं।

आप बर्फ से बने रेस्तरां में खाने पीने का भी मजा ले सकते हैं। फोटो साभार सोशल मीडिया

इग्लू बनाने की शुरुआत हमता में दो युवकों ने यूट्यूब देखकर की थी। देखते ही देखते पर्यटकों के बीच इनका क्रेज बढ़ता चला गया। धीरे धीरे उन्होंने स्नो विलेज तैयार कर दिया। अब अच्छी खासी तादाद में लोग बर्फ के बने घरों में रात बिताने और एडवेंचर के लिए आते हैं। यहां से आप कई जगहों की ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं। बर्फ से बने रेस्तरां में खाने पीने का भी मजा ले सकते हैं।

कैसे पहुंचें
मनाली और उसके आसपास हमटा और सेथन आदि तक जाने के लिए सबसे बेहतर जरिया टैक्सी है। वैसे कुछ दूरी तक बसें भी मिल जाती हैं। शानदार नजारों का लुत्फ लेने के लिए लोग टैक्सी से जाना पसंद करते हैं। अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो मनाली से 50 किलोमीटर दूर भुंतर एयरपोर्ट है। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है, जो लगभग 160 किमी दूर है।

Comments

Latest