Skip to content

ऑस्ट्रेलिया में बनाया तेज तरक्की वाला शहर, महा सिन्नथंबी को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

कभी बिना बिजली वाले गांव में रहने से लेकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर लोगों में जगह बनाने वाले महा सिन्नथंबी का सफर सही मायनों में प्रेरित करने वाला है। कई पुरस्कार अपने नाम कर चुका सुनियोजित शहर ग्रेटर स्प्रिंगफील्ड के पीछे महा की दूरदर्शिता को सब जानते हैं।

स्प्रिंगफील्ड सिटी ग्रुप के चेयरमैन महा सिन्नथंबी एएम को सीईओ मंथली एनुएल चेयरपर्सन अवार्ड्स में 'प्रॉपर्टी फाउंडर एंड विजनरी चेयरमैन ऑफ द ईयर' के रूप में नामित किया गया है। कभी बिना बिजली वाले गांव में रहने से लेकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर लोगों में जगह बनाने वाले महा सिन्नथंबी का सफर सही मायनों में प्रेरित करने वाला है। ग्लोबल कॉरपोरेट लीडरशिप अवार्ड्स में यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, जर्मनी, स्कॉटलैंड और अमेरिका के प्राप्तकर्ता शामिल हैं।

कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके सुनियोजित शहर ग्रेटर स्प्रिंगफील्ड के पीछे महा की दूरदर्शिता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इस अवार्ड के जरिए उनके उस विजन को पहचान मिली है जिसने ऑस्ट्रेलिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर तैयार किया है। सीईओ मंथली मैगजीन ने पिछले 30 साल से अधिक समय के दौरान ग्रेटर स्प्रिंगफील्ड की उपलब्धियों की सराहना की है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest