Skip to content

जंगलों और पहाड़ों को छोड़ करें 'डेजर्ट कैपिंग', ये हैं भारत के परफेक्ट स्पॉट

भारत का थार रेगिस्तान आम पर्यटकों ने कुछ कम ही घूमा है बावजूद इसके कि यह सबसे बड़े और सबसे बेहतरीन रेगिस्तानों में से एक है। थार को अगर आप एक्सप्लोर यानी घूम नहीं रहे हैं तो यकीन मानिए आप बहुत सारे कूल और मजेदार एक्सपीरियंस को मिस कर रहे हैं।

Photo by NEOM / Unsplash

कैम्पिंग केवल जंगलों और पहाड़ों पर ही नहीं होती। अब इसका चलन रेगिस्तान में भी शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप जंगल, पहाड़, समुद्री तट को छोड़ रेगिस्तान में कैपिंग करना चाहते हैं तो भारत थार रेगिस्ताान आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।

भारत का थार रेगिस्तान आम पर्यटकों ने कुछ कम ही घूमा जाता है, बावजूद इसके कि यह सबसे बड़े और सबसे बेहतरीन रेगिस्तानों में से एक है। थार को अगर आप एक्सप्लोर यानी घूम नहीं रहे हैं तो यकीन मानिए आप बहुत सारे कूल और मजेदार एक्सपीरियंस को मिस कर रहे हैं।

डेजर्ट कैपिंग के दौरान आपको रेगिस्तान में दिन के दौरान गर्मी और रात में ठंड लगेगी। Photo by Holly Mandarich / Unsplash

क्या है डेजर्ट कैपिंग?

सीधे शब्दों में कहें तो जिस तरह आप पहाड़ों और जंगलों में जाकर कैपिंग करते हैं। कैपिंग के लिए तंबू लगाते हैं। ठीक उसी तरह रेगिस्तान में भी यही सब किया जाता है। हालांकि रेगिस्तान जलवायु के लिहाज से असहज माना जाता है और यही वजह भी है कि पर्यटकों के बीच रेगिस्तान घूमने का चलन कभी नहीं बढ़ पाया। डेजर्ट कैपिंग के दौरान आपको रेगिस्तान में दिन के दौरान गर्मी और रात में ठंड लगेगी। हालांकि आप इस समस्या से भी पार पा सकते हैं।

glamping in Jaisalmer Rajashtan India
भारत में डेजर्ट कैपिंग किफायती भी है। Photo by Ivy Aralia Nizar / Unsplash

भारत के किन इलाकों में कर सकते हैं डेजर्ट कैपिंग?

भारत के राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और गुजरात के कच्छ जैसे लोकप्रिय थार क्षेत्रों में आपकी यह कैपिंग यादगार रह सकती है। थार रेगिस्तान दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तानों में से एक है और यहां पर्यटकों को अब डेजर्ट कैंपिंग करने के अलावा इस जगह को घूमने के भी कई अवसर मिलने लगे हैं। ये जगह डेजर्ट कैपिंग के लिए किफायती भी हैं।

राजस्थान का जैसलेमर विशेष रूप से अपने डेजर्ट कैम्पिंग विकल्पों के लिए प्रसिद्ध है। शहर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सैम सैंड ड्यून्स कैम्पिंग के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। आप यहां ऊंट की सवारी कर सकते हैं, सांस्कृतिक प्रदर्शन का आनंद ले सकते हैं और पारंपरिक रेगिस्तान कैंपों में रात बिता सकते हैं, जिन्हें खिम्स के नाम से जाना जाता है। अगर आपका बजट अच्छा है तो यहां आपको लक्जरी रेगिस्तान रिसॉर्ट्स भी मिलते हैं।

सर्दियों के मौसम के दौरान आप कच्छ के रण महोत्सव में भाग ले सकते हैं। Photo by Hari Nandakumar / Unsplash

राजस्थान में आने वाला थार रेगिस्तान का अधिकतर हिस्सा रेत और टीलों से भरा हुआ है। वहीं गुजरात का कच्छ का रण इससे हटकर है। यहां रेत का रंग सफेद है और इसका अधिकांश हिस्सा नमक का दलदल है। सर्दियों के मौसम के दौरान आप कच्छ के रण महोत्सव में भाग ले सकते हैं जो आपको रेगिस्तन का अनूठा अनुभव महसूस कराएगा।

#Travel #tourism #Travellingtips #Tips #travellife #nature #travelblogger #instatravel #explore #trip #Desertcamping #Thairdesert #Rajasthan #Gujarat

Comments

Latest